Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, संडे को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3
Awarapan 2 Box Office Collection Day 3

Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की आवारापन 2 को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, यह लगातार शानदार कलेक्शन भी कर रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत शानदार रही और दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

शुरुआती दो दिनों में आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन भी धमाकेदार कमाई की. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का फायदा मिला और शनिवार को 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

तीसरे दिन फिल्म ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही और कुल 9,403 शो चले. फिल्म ने तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 110.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

क्या है फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है, जो उस दौरान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. हालांकि, बाद में यह फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई और इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए. आवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं. फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है. कहानी शिवम की अपराध की दुनिया में वापसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां आगे बढ़ने के लिए उसे प्रायश्चित, प्यार और त्याग के रास्ते से गुजरना पड़ता है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी, दिशा पटानी और पूरन गब्बी भी नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: ‘आवारापन 2’ ने बिगाड़ा ‘बटवारा 1947’ का खेल, संडे को कमाए बस इतने करोड़

First published on: Aug 17, 2026 07:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola