Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को दर्शकों ने पहले हफ्ते खूब प्यार दिया. ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की अबतक की सबसे बड़ी और पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 16 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं इसकी अबतक की कमाई.
16वें दिन की कमाई
इस हफ्ते गुरुवार को आवारापन ने 60 लाख रुपये की कमाई की थी. वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 96 लाख रुपये का बिजनेस किया था. अब बात करें शनिवार यानी रिलीज के 16वें दिन की तो, ‘आवारापन 2’ ने ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹174.80 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹146.70 करोड़ हो गया है.
‘आवारापन 2′ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशों में, आवारापन 2 ने 16वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹32.55 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹207.35 करोड़ हो गया है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, आवारापन 2 साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन की सीक्वल है. सालों पहले आई ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि इसके सीक्वल को दर्शकों ने खूब सराहा और ये फिल्म हिट साबित हुई है. आवारापन 2 में इमरान हाशमी ने एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में वापसी की है. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम रोल में नजर आए हैं.