Alpha Box Office Collection Day 13: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की. इसके बाद दूसरा हफ्ता आते ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई और लगातार गिरती जा रही है. आइए जानते हैं कि बुधवार यानी रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.
13वें दिन इतना ही कमा पाई ‘अल्फा’
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं. एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आई. आलम ये है कि फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में नाम दर्ज करा पाना भी मुश्किल लग रहा है. बात करें 13वें दिन बुधवार की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का नेट कमाई की. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹66.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹55.80 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन 30 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹27.00 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹93.48 करोड़ हो गया है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
लगातार गिरती जा रही है ‘अल्फा’ की कमाई
3 जुलाई को रिलीज हुई ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 9.25 करोड़ रुपये के साथ की थी. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म थोड़ी बढ़त बनाई और अपने पहले वीक में 47.45 करोड़ रुपये जमा किए. लेकिन दूसरा हफ्ता आते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट नजर आने लगी और वीकेंड के बाद दूसरे सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए. जबकि मंगलवार को 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 73 लाख रुपये ही रहा.