Saturday, 3 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है वो लड़का जिसकी सलमान खान से हो रही तुलना? लुक देख फैंस बोले- ‘ये तो 90s वाला ‘भाईजान’ है!’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यंग लड़के की तस्वीरें और वीडियो तेजी से चर्चा में हैं. इस लड़के के लुक्स देखकर लोग उसकी तुलना बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान से कर रहे हैं.

Sufyan Nadiadwala
सुफियान नाडियाडवाला को देख लोग बोले- सलमान खान का हमशक्ल

Salman Khan: इन दिनों इंटरनेट पर एक अलग ही हलचल देखने को मिल रही है, एक लड़का जो हू-ब-हू सलमान के यंग वक्त की याद दिला रहा है जो लोगों को कंफ्यूज कर रहा है, उसके नैन-नक्श, चाल-ढाल इतना ही नहीं उनके ढ़ोले-शोले भी बिल्कुल 90 के दशक के सलमान खान की तरह दिख रहे हैं और इस लड़के का सलमान खान से खास रिश्ता भी है, तभी तो वायरल हो रहे एक वीडियो में जैसे ही ‘भाईजान’ ने उसे देखा तो सीधे गले लगा लिया, चलिए जानते हैं, आखिर सलमान खान की कार्बन कॉपी दिखने वाला यह शख्स है कौन?

‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सुफियान नाडियाडवाला को सलमान खान ने लगाया गले

क्यों हो रही सलमान खान से तुलना?

दरअसल, सलमान खान से तुलना किए जा रहे इस यंग हैंडसम लड़के का नाम सुफियान नाडियाडवाला है. सुफियान बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान के छोटे बेटे हैं. हाल ही में सुफियान अपने पिता साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान उनके लुक्स पर टिक गया.

---विज्ञापन---

क्यों लोगों को आई यंग सलमान खान की याद?

सुफियान की फिटनेस और लुक देखकर कई लोगों को यंग सलमान खान याद आ गए. उनकी मस्कुलर बॉडी, हेयरस्टाइल, चेहरे के फीचर्स और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. कुछ यूजर्स तो उन्हें सलमान खान का 90s वाला वर्जन तक बता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सुफियान को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे वह सलमान के परिवार से ही हों.

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

सिर्फ चेहरा ही नहीं, सुफियान का स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज भी लोगों को सलमान के यंग समय की याद दिला रही है. उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, सुफियान फिलहाल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बजाय अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी उनका बॉलीवुड डेब्यू करने का कोई प्लान नहीं है.

---विज्ञापन---

सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती

वैसे सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी दोस्त हैं और भाई जैसा रिश्ता शेयर करते हैं. दोनों ने ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. ऐसे में साजिद के बेटे सुफियान का सलमान खान जैसा दिखना अब सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है और कंफ्यूज भी कर रहा है.

First published on: Oct 03, 2026 02:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola