Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की पत्नी बन छाईं

'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी का किरदार निभार हर किसी को प्रभावित करने वाली एक्ट्रेस आखिर हैं कौन?

who is purnima tiwari
कौन हैं पूर्णिमा तिवारी?

Who Is Purnima Tiwari: इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. फिल्म का बुंदेली लोकगीत ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ हर तरफ सुनाई दे रहा है. इस गाने की वायरल सफलता के बीच फिल्म की एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी भी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. फिल्म में उन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी शर्मा का किरदार निभाया है. पर्दे पर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं पूर्णिमा का रियल लाइफ ग्लैमरस लुक देखकर फैंस भी हैरान हैं.

कौन हैं पूर्णिमा तिवारी?

पूर्णिमा तिवारी के लिए ‘हनुमान अंश’ भले ही बड़ा ब्रेक साबित हुई हो, लेकिन वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई नहीं हैं. साल 2019 में फिल्म ‘व्हाई चीट इंडिया’ से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली पूर्णिमा इसके बाद ‘रात अकेली है’ में गुड़िया, ‘हुड़दंग’ में सुनयना और ‘लकीरें’ में नीलू जैसे किरदार निभा चुकी हैं.

---विज्ञापन---

ओटीटी और टीवी में कर चुकीं काम

ओटीटी और टीवी की दुनिया में भी पूर्णिमा अपनी पहचान बना चुकी हैं. नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चूना’ में वह नजर आई थीं. वहीं टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उन्होंने अन्वी भोसले का किरदार निभाया था. इसके अलावा ‘प्यार की राहें’ में वह अंजलि के रोल में दिखाई दी थीं.

रामबेटी के रोल ने बदल दी किस्मत

‘हनुमान अंश’ में पूर्णिमा ने रामबेटी शर्मा के किरदार में अपनी सादगी और दमदार एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया. खास बात यह है कि उन्हें शुरुआत में इस रोल के लिए अप्रोच तक नहीं किया गया था. फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के मुताबिक, पूर्णिमा को पहले पार्वती माई के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस का दिल रामबेटी के रोल पर आ गया और आखिरकार मेकर्स ने उन्हें यही किरदार दे दिया.

---विज्ञापन---

आंखों और चेहरे से दिए गजब एक्सप्रेशन

सेट पर उनका एक भावुक सीन भी चर्चा में रहा. इस सीन में उनके डायलॉग बेहद कम थे, लेकिन आंखों और चेहरे के एक्सप्रेशन से उन्होंने पूरा इमोशन जाहिर कर दिया. उनकी परफॉर्मेंस देखकर सेट पर मौजूद लोग भी प्रभावित हुए,जिसका जिक्र लोगों ने सोशल मीडिया पर किया.

‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ ने बनाया स्टार

पूर्णिमा की पॉपुलैरीटी को ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ गाने ने भी खूब बढ़ाया है. साधु एस तिवारी के लिखे, गाए इस बुंदेली लोकभक्ति गीत में भगवान शिव और माता पार्वती की कहानी को अनोखे अंदाज में पेश किया गया है. गाने की हुकलाइन पर इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक खूब रील्स बन रही हैं.

---विज्ञापन---

पूर्णिमा तिवारी को मिली पहचान

बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ऐसे में फिल्म की सफलता के साथ पूर्णिमा तिवारी का नाम भी अब तेजी से दर्शकों के बीच पहचान बना रहा है.

First published on: Sep 12, 2026 07:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola