Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है वो मिस्ट्री गर्ल? ‘धुरंधर’ एक्टर दानिश पंडोर के साथ अफेयर की चर्चा, कभी परदे पर बनी थी ‘बिग बी’ की लाडली

Danish Pandor Rumoured Girlfriend Aahana Kumra: 'धुरंधर' फिल्म में रहमान डकैत के छोटे भाई उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पांडोर आज-कल काफी चर्चाओं में आ गए हैं. हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में आने का कारण है कि दानिश के बर्थडे पर एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Danish Pandor Rumoured Girlfriend Aahana Kumra

Who is Aahana Kumra: आदित्य धर की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि इसी बीच एक एक्टर भी काफी चर्चाओं में और वो है दानिश पांडोर, जिसने इस फिल्म में रहमान डकैत के छोटे भाई उजैर बलोच का किरदार निभाया है. इस एक्टर के चर्चाओं में आने का कारण सिर्फ फिल्म में उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी है. बता दें कि बीते दिन यानी 22 दिसंबर को एक्टर का बर्थडे था और इसी बीच अभिनेत्री आहाना कुमरा ने उन्हें बर्थडे विश किया और दोनों की साथ की कुछ फोटोज भी सामने आईं. इसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं होने लग गई. आइए जानते हैं कौन हैं आहाना कुमरा…

अहाना कुमरा की स्पेशल विश और डेटिंग की अफवाहें

दानिश को उनके बर्थडे पर ढेरों बधाइयों से भरे मैसेज मिले, लेकिन उनमें में सबसे खास मैसेज एक्ट्रेस अहाना कुमरा का था. दरअसल अहाना ने बर्थडे विश करते हुए दानिश के लिए प्यार, कामयाबी और खुशी की दुआ मांगी. हालांकि चर्चा का विषय दुआएं नहीं थीं, बल्कि कुछ तस्वीरें थीं, जो अहाना ने शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है. इसके बाद क्या था, फैंस सोशल मीडिया पर दोनों के इस तरह के रिश्ते को लेकर बात करने लगे. जहां फैंस ने कयास लगाते हुए कहा कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ चल रहा है.

---विज्ञापन---

अहाना ने फिल्म को लेकर भी की तारीफ

अहाना ने ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत के छोटे भाई उजैर बलोच के किरदार में नजर आए दानिश पांडोर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की थी. दरअसल उन्होंने फिल्म रिलीज के पहले दिन ही लिखा था कि दानिश को स्क्रीन पर देखना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. इसके साथ ही अहाना ने दानिश को ‘भविष्य का स्टार’ बताते हुए कहा था कि वे इसके अगले पार्ट का इंतजार नहीं कर सकतीं.

पुराना है दोनों का साथ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दानिश और अहाना, काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं. दरअसल दोनों ने साल 2015-16 के दौरान एक टीवी शो ‘एजेंट राघव’ में साथ में काम किया था.

अमिताभ बच्चन के साथ कर चुकी हैं काम

अहाना कुमरा सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं. दरअसल उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर टीवी सीरीज ‘युद्ध’ (Yudh) में अमिताभ की बेटी का रोल किया था. इसके अलावा वो ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ और ‘इनसाइड एज’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

तीन साल से नहीं ऑफर हुआ कोई रोल

एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में काम को लेकर अपना दर्द भी बयां किया था. दरअसल उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि पिछले तीन सालों से उन्हें कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं हुआ है. साथ ही अहाना ने यह भी कहा था कि मेकर्स या तो बड़े सितारों के पास जाते हैं या फिर ऐसे लोगों को लेते हैं जो कम पैसे लें. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि ‘घर चलाने के लिए’ वह अब सिनेमा के दूसरे विकल्पों और अलग कामों की तलाश कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपने बिल भरने हैं.

वापसी की तैयारी

हालांकि काफी लंबे इंतजार के बाद अहाना ने हाल ही में एक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से वापसी की है. वह अब कामों में जुट गई हैं. बता दें कि वो बच्चों पर आधारित फिल्म ‘पुतुल’ में भी जल्द दिखाई देंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2025 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola