---विज्ञापन---

कौन हैं Cockroach Janta Party के फाउंडर Abhijeet Dipke? जिनके नेता ही नहीं अभिनेता भी हुए फैन, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

इंटरनेट पर इन दिनों एक नाम जबरदस्त तरीके से तहलका मचा रहा है. जिसका नाम 'कॉकरोच जनता पार्टी' है, ये सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन पिछले सिर्फ 4 दिनों में इसने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है.

Who Is Abhijeet Deepke: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नाम ने जबरदस्त हलचल मचा रखी है. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP सुनने में भले ही ये किसी मीम पेज जैसा लगे, लेकिन सिर्फ 4 दिनों में इसने इंटरनेट पर ऐसा धमाका किया कि बड़े-बड़े नेता, इंफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड सितारे भी इसके फैन बन गए. इस वायरल ट्रेंड के पीछे हैं 30 साल के अभिजीत दीपके, जो अब यूथ की आवाज बनकर उभर रहे हैं.

कौन हैं अभिजीत दीपके?

महाराष्ट्र के औरंगाबाद यानी छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखने वाले अभिजीत दीपके पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं. उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की और फिर अमेरिका जाकर बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया. राजनीति और सोशल मीडिया की दुनिया में अभिजीत नया नाम नहीं हैं. वे पहले आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे हैं. कहा जाता है, कि 2020 दिल्ली चुनावों के दौरान वायरल हुए कई मीम कैंपेन के पीछे भी अभिजीत का दिमाग था. इसके अलावा वे दिल्ली शिक्षा विभाग के कम्युनिकेशन एडवाइजर भी रह चुके हैं.

---विज्ञापन---

आखिर कैसे बना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आइडिया?

दरअसल, ये पूरा मामला एक कथित कोर्ट टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर बेरोजगारी, पेपर लीक और सिस्टम से नाराज युवाओं के बीच गुस्सा पहले से ही था. तभी अभिजीत दीपके ने मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट किया, ‘क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?’ बस फिर क्या था… देखते ही देखते ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ नाम से वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज लॉन्च हो गए. पार्टी ने खुद को ‘बेरोजगारों और आलसियों की आवाज’ बताया और इंटरनेट पर ये कॉन्सेप्ट आग की तरह फैल गया.

---विज्ञापन---

नेता से अभिनेता तक हुए मुरीद

सबसे दिलचस्प बात ये है. कि इस पार्टी को सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई बड़े सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. इस लिस्ट में फिल्ममेकर Anurag Kashyap का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले अनुराग ने भी CJP को फॉलो किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार Purav Jha, पंजाबी सिंगर Himanshi Khurana और हमेशा सुर्खियों में रहने वाली Uorfi Javed भी इस पार्टी को सपोर्ट कर रही हैं.

---विज्ञापन---

इन सेब्स ने किया फॉलो

वहीं Esha Gupta, Aly Goni और Zeeshan Ayyub जैसे सितारों के नाम भी पार्टी की फॉलोइंग लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं. मजाक से शुरू हुई बात अब बन गई बड़ा मुद्दा… शुरुआत में लोग इसे सिर्फ एक मजेदार इंटरनेट ट्रेंड मान रहे थे, लेकिन अब ये बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर बड़ी बहस बन चुका है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे ‘युवाओं की फ्रस्ट्रेशन का मीम वर्जन’ बता रहे हैं. बहरहाल, इतना तो साफ है, कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सिर्फ एक वायरल जोक नहीं रही, बल्कि इंटरनेट जनरेशन के गुस्से और व्यंग्य की नई पहचान बन चुकी है.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 03:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.