Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? जिनके साथ 5 महीने भी नहीं टिकी रैपर की शादी

बादशाह ने सोमवार देर रात अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी से तलाक का ऐलान किया है. तलाक के इस ऐलान के बाद ईशा रिखी को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है कि वह कौन है और कपल की शादी 5 महीने में ही कैसे टूट गई.

Badshah-isha Rikhi
कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी?

रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी की शादी टूटने जा रही है. बादशाह ने देर रात अपनी ईशा संग तलाक का ऐलान किया है. दोनों की शादी को अभी सिर्फ पांच महीने ही हुए थे और कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया है. कपल के इस ऐलान के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है. हालांकि इस खबर के बाद ईशा का नाम काफी चर्चा में है और लोग लगातार ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर उनकी दूसरी पत्नी ईशा कौन है, जिनसे बादशाह की शादी 5 महीने से ज्यादा नहीं चल पाई. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कौन हैं ईशा रिखी?

दरअसल, ईशा रिखी पंजाब की रहने वाली हैं. 9 सितंबर 1993 को ईशा का जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था. उन्होंने अपनी शिक्षा शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की थी. इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी. ईशा ने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद वह पहली बार साल 2013 की पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके अलावा वह हैप्पी गो लकी, अरदास जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

---विज्ञापन---

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अलावा ईशा ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है. वह साल 2018 में राघव जुयाल के साथ फिल्म नवाबजादे में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं ईशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ईशा संग गुपचुप रचाई थी बादशाह ने शादी

वहीं, बादशाह और ईशा की शादी को लेकर बात करें तो दोनों रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया है. डेटिंग के बाद उन्होंने 26 मार्च 2026 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. कपल की शादी की तस्वीरें ईशा की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. वहीं, बादशाह से शादी के बाद ईशा ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी.

---विज्ञापन---

पहली पत्नी संग 8 साल में टूटी शादी?

बता दें कि ईशा बादशाह की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह संग शादी की थी. दोनों की शादी 8 साल चली और 2020 में तलाक हो गया. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है.

यह भी पढ़ें- 5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी, पत्नी ईशा रिखी संग किया तलाक का ऐलान

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 11:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola