Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इमोशनल ट्रेजडी ने जोड़ा इस खूबसूरत हीरोइन और अरबपति का रिश्ता, 6 साल तक छुपाकर रखा अपना प्यार

Bollywood Actress and Billionaire Love Story: बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के इस पावर कपल की लव स्टोरी काफी अनोखी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 13, 2026 02:03
Share :

Bollywood Actress and Billionaire Love Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किस्से और कहानियों की कमी नहीं है. फिर चाहे मामला प्यार का हो या तकरार का. ऐसी एक लव स्टोरी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. ये प्रेम कहानी है एक्ट्रेस जूही चावला और उनके बिजनेस टैकून पति जय मेहता की. बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के इस पावर कपल की लव स्टोरी काफी अनोखी है. जय और जूही की शादी को करीब 31 साल हो चुके हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जूही चावला बिजनेसमैन जय की पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी नहीं हैं.

बता दें कि जय मेहता की पहली पत्नी सुजाता बिरला थी. सुजाता मशहूर बिरला परिवार से ताल्लुक रखती थी. दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही थी, लेकिन साल 1990 में एक दर्दनाक विमान हादसे में सुजाता बिरला की मौत हो गई. वहीं, जूही को भी उनकी मां की अचानक मौत ने बुरी तरह से तोड़ दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस मुश्किल दौर में जय और जूही एक दूसरे का सहारा बने थे. इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. साल 1995 में जूही चावला और जय मेहता ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. अपने इस प्यार उन्होंने 6 साल तक छिपाए रखा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2026 02:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola