Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल संग डेब्यू, मिस यूनिवर्स इंडिया का जीता खिताब, एक नहीं दो क्रिकेटर से जुड़ा नाम; पहचाना कौन?

Urvashi Rautela Birthday Special: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस म्यूजिक वर्ल्ड में काफी फेमस हैं। इंडस्ट्री में सनी देओल के साथ डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस आज स्टाइल क्वीन कहलाती हैं। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी बातें बताते हैं।

Urvashi Rautela Birthday Special: बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने दम पर इंडस्ट्री में छा चुकी हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं वो बॉलीवुड के साथ-साथ म्यूजिक वर्ल्ड में भी टैलेंट का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनके स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में फेमस हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं उर्वशी रौतेला की। उर्वशी ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस कल यानी 25 फरवरी को अपना 31वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। आइए आपको इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: 19 करोड़ की फिल्म से 17 करोड़ का घाटा, विदेशी एक्ट्रेस होते हुए भी डूबी सलमान की ये फिल्म

---विज्ञापन---

करियर की शुरुआत

उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग में कदम रख दिया था और कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर मिस टीन इंडिया 2009 का खिताब जीता। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भी विनर रहीं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तब सामने आई जब उन्होंने मिस डीवा यूनिवर्स 2015 का खिताब जीता। साथ ही वो भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में गईं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में एंट्री और फिल्में

मॉडलिंग के बाद उर्वशी ने 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म सनी देओल के साथ “सिंह साब द ग्रेट” थी। इस फिल्म में उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद वो लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। वो सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती और वर्जिन भानुप्रिया जैसी मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। उर्वशी ने केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि कई म्यूजिक वीडियो और स्पेशल डांस नंबर में भी अपना नाम बनाया है। यो यो हनी सिंह के साथ उनका गाना ‘लव डोज’ काफी फेमस हुआ था। आज भी ये लोगों का फेवरेट है।

---विज्ञापन---

दो क्रिकेटर्स संग जुड़ा नाम

 

वहीं एक्ट्रेस का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी जुड़ चुका है। ऋषभ के एक्सीडेंट के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए चिंता जताई थी। हालांकि दोनों ने कभी भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। साथ ही उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ भी जुड़ चुका है। रूमर्स थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

डाकू महाराज से बटोरी सुर्खियां

हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में भी एंट्री की। उन्होंने ‘डाकू महाराज’ के लिए काफी सुर्खियां बटोरी। एक्ट्रेस के दाबिड़ी-दाबिड़ी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस मूवी में उनके साथ नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और प्रज्ञा जायसवाल भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 15 की उम्र में पढ़ाई छोड़ मुंबई आया ये एक्टर, एक सीरीज ने बनाया नेशनल क्रश; आज करोड़ों में Net Worth

First published on: Feb 24, 2025 02:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola