Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी कमाते थे 100 रुपये, फिर रातोंरात बने सुरों के बादशाह, एक विवाद से मच गई थी सनसनी; पहचाना कौन?

फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे दिग्गज सिंगर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है. 80 के दशक से लेकर आज तक ये सिंगर ऑडियंस के दिलों पर छाया हुआ है. चलिए सिंगर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

---विज्ञापन---

udit narayan birthday special
सुरों के बादशाह

बॉलीवुड में कई सिंगर्स ऐसे हैं जिन्होंने जिन्होंने अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है. 80 के दशक से अभी तक ये सिंगर्स अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं. आज हम एक ऐसे सिंगर की बात करने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड में सुरों का बादशाह कहा जाता है. आज भी इस सिंगर की आवाज का हर कोई दीवाना है. वहीं ये सिंगर एक ऐसे विवाद में भी छा चुका है जिसके बाद से सनसनी मच गई थी. जी हां हम बात कर रहे हैं उदित नारायण की. कल यानी 1 दिसंबर को सिंगर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास चीजें बताते हैं.

नेपाल में हुई परवरिश

उदित नारायण ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली और ओडिया जैसी कई भाषाओं में गाना गाया हुआ है. नेपाल के काठमांडू में जन्में उदित नारायण की परवरिश नेपाल में ही हुई है. उनके पिता किसान थे और उनकी मां एक लोक गायिका थीं. अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए उदित नारायण का भी इंटरेस्ट सिंगिंग में जगने लगा. शुरुआत में उदित ने छोटे-छोटे स्टेज शोज कर अपनी सिंगिंग जर्नी शुरू की. लेकिन इन स्टेज शोज से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कभी ‘जूली’ बन जीता था दिल, सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल; फिर बिग बॉस से बटोरी लाइमलाइट; पहचाना कौन?

100 रुपये में किया काम

वहीं साल 1971 उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस साल काठमांडू रेडियो के लिए उन्होंने पहली बार गाना गाया था. रेडियो के लिए ‘सुन-सुन-सुन पनभरनी गे तनी घुरीयो के ताक’ गाना गाने के बाद उन्हें थोड़ी पहचान मिली. धीरे-धीरे वो नेपाल में फेमस हो गए. वहीं सिंगिंग में करियर बनाने के लिए उदित नारायण मुंबई में आ गए. यहां आकर उन्हें काफी स्ट्रगल भरी जिंदगी जीनी पड़ी. सपनों को पूरा करने के लिए उदित ने एक होटल में काम करना शुरू कर दिया था जहां उनकी इनकम 100 रुपये थी.

---विज्ञापन---

एक गाने ने बदल दी थी किस्मत

कड़ी मशक्कत करने के बाद उदित नारायण को साल 1980 में पहला ब्रेक मिला. साल 1980 में आई फिल्म ‘उन्नीस बीस’ में उदित नारायण ने अपने करियर का पहला गाना गाया था. इस फिल्म का ‘मिल गया’ गाना उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ गाया था. इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक गाने मिलते रहे और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा. उदित नारायण ने ‘तेरे नाम’, ‘स्वेदश’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘वीर जारा’, ‘धड़कन’, ‘मेला’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज दी है.

यह भी पढ़ें: 32 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें हीरोइन ने बिकिनी पहन ढाया था कहर, डेब्यू से हुई सुपरहिट

---विज्ञापन---

विवाद से मची थी सनसनी

उदित नारायण का नाम एक बड़े विवाद में भी घिर चुका है. इसी साल की शुरुआत में उदित नारायण सुर्खियों में तब छा गए थे जब उन्होंने अपने लाइव शो में एक महिला को लिप किस कर दिया था. सेल्फी क्लिक कराने आई महिला को उदित नारायण ने लिप्स पर किस कर दिया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

First published on: Nov 30, 2025 01:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola