Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

समय रैना पर भारी पड़ा गर्लफ्रेंड वाला जोक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Comedian Samay Raina New Controversy: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, समय रैना का एक शो उन्हीं पर भारी गया है.

---विज्ञापन---

Comedian Samay Raina New Controversy: कॉमेडियन समय रैना इस अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी सेलिब्रिटी गेस्ट बन सामने आई थी. इस एपिसोड के कई क्लिप इंटरनेट पर वायरल भी हुए, लोग समय की इस वापसी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच साल 2024 में आए’इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन के एक एपिसोड का पुराना क्लिप ऑनलाइन फिर से वायरल हो रहा है. जिसमें समय रैना ने गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा जोक मारा है, जिसके लिए उन्हें अब ट्रोल किया जा रहा है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.

क्या हैं पुराने वीडियो में?

इस पुराने वीडियो में शो के दौरान एक लड़की अचानक बीच में ही उठकर चली जाती है, जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थी. यह देखकर वह लड़के से समय पूछता है कि ‘क्या हुआ?’ इस पर लड़का जवाब देता है कि उसे जल्दी घर जाना पड़ा क्योंकि उसके पापा को हल्का सा दिल का दौरा पड़ गया है. बॉयफ्रेंड का इतना कोल्ड रिएक्शन देखकर समय हैरान हो जाता है और पूछता है कि वह उसके साथ जा क्यों नहीं रहा है. फिर समय मजाक में कहता है, ‘अभी रोता ना जाकर, भाई कंधा देगा तभी वो हेड देगी,’ जिस पर ऑडियंस हंसने लगती है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए समय रैना

समय की इस पुरानी वायरल वीडियो पर फैंस की भी रिएक्शन सामने आया है, जहां उन्होंने समय को काफी ट्रोल किया है. एक X यूजर ने लिखा, ‘वो कंधा देगा तभी तो सिर देगी’ – समय रैना ने ऑडियंस में बैठे एक लड़के से ये तब कहा जब उसकी गर्लफ्रेंड अपने पापा को गए दिल का दौरा पड़ने पर रोते हुए चली गई. क्या ‘370 रुपये दिए हैं बिरयानी के लिए, वसूलूंगा तो सही’ से बेहतर नहीं है? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हकदारी का माप इस बात से नहीं होता कि आपने क्या दिया… चाहे वह खाने का बिल हो या किसी के दुख में सहारा देना, इनसे किसी भी बात पर शरीर पाने का हक नहीं मिलता. आजकल लोग कॉमेडी को अपने सड़े हुए विचारों को धोने की जगह बना रहे हैं… अफसोस.’

First published on: Jun 29, 2026 01:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola