Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जैस्मीन सैंडलस पर लगा लाइव शो में लिप-सिंक करने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Jasmin Sandlas Lip Sync Controversy: सिंगर जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं. कुछ लोगों ने सिंगर पर आरोप लगाया है कि वो लाइव शो के दौरान लिप-सिंक कर रही थीं.

---विज्ञापन---

Jasmine Sandlas Lip Sync Controversy: फेमस पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं. जैस्मीन सैंडलस के हैदराबाद कॉन्सर्ट के दौरान कई लोगों ने आरोप लगाया कि सिंगर का ये कॉन्सर्ट उनकी उम्मीदों और इसकी टिकट प्राइसिंग पर खरा नहीं उतरा. दरअसल, जैस्मीन का 27 जून को हैदराबाद के क्वेक एरिना में एक कॉन्सर्ट था. जिसमें शामिल होने वाले कई लोगों का दावा है कि जैस्मीन इस शो तीन घंटे लेट से पहुंचीं थीं. इसके साथ ही कुछ लोगों ने तो सिंगर पर आरोप लगाया है कि वो लाइव शो के दौरान लिप-सिंक कर रही थीं. इसके अलावा, कई लोगों ने कॉन्सर्ट के क्राउड मैनेजमेंट और नेटवर्क स्पीड को भी बहुत ही ज्यादा खराब बताया है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

खराब एक्सपीरियंस…

जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट पहुंची अभिरुचि गुप्ता ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें यूजर ने खुद को जैस्मीन सैंडलस की फैन बताते हुए कहा हैं कि यह कॉन्सर्ट एक खराब एक्सपीरियंस साबित हुआ. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘शो रात 8 बजे शुरू होना था, जैस्मीन सैंडलस, आप 11:20 बजे आईं और आपने न तो कोई आभार व्यक्त किया और न ही कोई माफी मांगी? तीन घंटे लेट और फिर आप आईं और लिप सिंक करने लगीं, सचमुच… वो भी एक लाइव शो में? फिर आखिर में अचानक चली गईं, बिना किसी धन्यवाद, माफी या किसी भी बात के!’

---विज्ञापन---

सुपर फ्लॉप शो…

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा एक्सपीरियंस रहा! हम रात 8 बजे से 11:30 बजे तक इंतजार करते रहे और फिर वापस चले गए क्योंकि हमें बहुत लंबा सफर तय करना था. देरी के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी. मैनेजमेंट स्टाफ बेहद खराब और बदतमीज था. लोगों को चेतावनी दी जानी चाहिए कि भूकंप जैसी घटनाएं किस तरह के स्कैम का हिस्सा होती हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच में, बहुत बुरा अनुभव और घटिया मैनेजमेंट था!’ एक अन्य यूजर ने इसे सीधे तौर पर लिखा, ‘एक सुपर फ्लॉप शो.’

First published on: Jun 29, 2026 12:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola