Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

PM मोदी की जबरा फैंन है सुपरस्टार की नातिन, 15 महीने की लाडली लगाती है भोग, किस्सा उड़ाएगा होश !

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी 15 महीने की नातिन इवारा से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया है। अभिनेता के मुताबिक, उनकी नातिन हर सुबह नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखकर दिन की शुरुआत करती है और तस्वीर के सामने मिठाई भी अर्पित करती है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 27, 2026 19:19
Share :
Suniel Shetty

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी 15 महीने की नातिन इवारा से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया है। अभिनेता के मुताबिक, उनकी नातिन हर सुबह नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखकर दिन की शुरुआत करती है और तस्वीर के सामने मिठाई भी अर्पित करती है। यह वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि इवारा, जो उनकी बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी हैं, को एक बार एयरपोर्ट पर उसकी नैनी ने पीएम मोदी के बारे में बताया था। इसके बाद से उसने खुद ही यह आदत अपना ली। सुनील शेट्टी ने कहा, “आप मानेंगे नहीं, मेरी नातिन अभी 15 महीने की है। हर सुबह वह साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की तस्वीर है। वह तस्वीर देखकर ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है। फिर गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई लाकर उस तस्वीर के सामने रखती है। न मैंने और न ही उसकी मां ने उसे ऐसा करना सिखाया है।” अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी होती है कि इतनी छोटी बच्ची बिना किसी के कहे ऐसा करती है। उन्होंने कहा कि इवारा अकेली ऐसी बच्ची नहीं है और उन्हें लगता है कि इसमें “कुछ तो जादुई बात” है। सुनील शेट्टी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इवारा की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स इस प्यारे किस्से को बेहद भावुक और दिल जीत लेने वाला बता रहे हैं।

First published on: Jun 27, 2026 07:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola