Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी रिजेक्शन ने तोड़ दिया था इस एक्ट्रेस का हौसला, फिर ऐसे बनी टीवी की सुपरस्टार

TV Actress Struggle Story: टीवी पर एक से बढ़ कर एक सुपरहिट शो देने वाली एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआत में सिर्फ कई-कई बार रिजेक्शंस का सामना किया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 29, 2026 01:55
Share :

TV Actress Struggle Story: टीवी की दुनिया की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक जैसमीन भसीन अक्सर चर्चा में रहती हैं. टीवी पर ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सुपरहिट शो देने वाली जैसमीन भसीन के लिए यहां तक पहुंचा बिल्कुल भी असान नहीं था. टीवी पर राज करने वाली जैसमीन ने अपने करियर के शुरुआत में ना सिर्फ कई-कई बार रिजेक्शंस का सामना किया. जिसकी वजह से वो इतनी परेशान हो गई कि उन्हें खुद की जान लेने के ख्याल भी आने लगे थे. इन बातों का खुलासा खुद जैसमीन ने ‘बिग बॉस 14’ के दौरान किया था.

शो में जैसमीन ने अपनी जिंदगी के सबसे डार्क और टफ फेस को याद करते हुए बताया था कि करियर की शुरुआत में उनके फेस पर काफी दाग-धब्बे हुआ करते थे. जब वह किसी ऑडिशन के लिए जाती थी तो उनके लुक्स को लेकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था, और बार-बार इन्हीं रिजेक्शंस की वजह से उनका कॉन्फिडेंस इस कदर टूट गया था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया था. आज वह अपने इस फैसले पर खूब रिग्रेट करती हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2026 01:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola