बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, इस वायरल तस्वीर पर न तो कृति और न ही कबीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बाहिया ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। उनकी दोस्ती कई बॉलीवुड सितारों और भारतीय क्रिकेटरों से भी बताई जाती है, जिसकी झलक उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों में देखने को मिलती है। कृति और कबीर के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अंतर भी अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।
---विज्ञापन---
कौन हैं Kabir Bahia,जिसने दिया Kriti Sanon को धोखा, Young Mystery Girl पर आया दिल!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।
First published on: Jun 28, 2026 12:52 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola