Awez Darbar on Akanksha Chamola and Gaurav Khanna Divorce: टीवी के फेसम कपल एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इस समय अपनी डिवोर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप सीजन 2’ के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. जैसे आकांक्षा ने ये खुलासा किया कई लोग हैरान रह गए. उन्होंने ये भी बताया कि वो लोग पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खबर से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. अब इस मामले पर टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना के को-कंटेस्टेंट रहे अवेज दरबार का रिएक्शन सामने आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा हैं.
मैं खुद शॉक में…
कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर अवेज दरबार ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर में आकांक्षा की तरफ से हुए खुलासे के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये सुनकर तो मैं खुद बहुत बड़े शॉक में हूं. वो तो अब जब वो शो के बाहर आएंगे तब मैं पूछूंगा उनसे. मुझे गौरव (खन्ना) भाई को मैसेज करके पूछना है इस बात के बारे में, लेकिन मुझे थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो रही है. मैं उनसे फोन पर बात करूंगा और उनसे इस बारे में पूछूंगा. वो तो जब एपिसोड लॉन्च हुआ तब मैं भी एक तरह से शॉक में ही था. सबकी लाइफ में होता है. हमारी लाइफ में भी हुआ है. सबकी लाइफ में ऐसा होता रहता है.’
वो बहुत अच्छा…
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा की एंट्री पर बात करते हुए अवेज दरबार ने आगे कहा, ‘काश वो (आकांक्षा चमोला) मुझे मिलके बता देते कि वो लॉक अप जा रहे हैं, थोड़ी स्ट्रेटेजी देते उनको. अरे भाई, मजाक कर रहा हूं. वो तो बहुत बढ़िया करने वाले हैं. वो हमेशा से ही एक मुस्कुराता हुआ और एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी रही हैं, तो मुझे यकीन है कि वो बहुत अच्छा करेंगी.’