Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Day 10: ‘वेलकम 3’ के आते बिगड़ा ‘कॉकटेल 2’ का खेल? 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: शाहीद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को दस दिन हो गए हैं. सिनेमाघरों में अब इसे 'वेलकम टू द जंगल' का सामना करना पड़ रहा है

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10
Cocktail 2 Box Office Collection Day 10

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. 19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को अब 10 दिन हो गए हैं. अब इसके सामने ‘वेलकम टू द जंगल’ मुकाबला करने आ गई है. इससे ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर असर पड़ा है. आइये जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया.

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पड़ा कमाई पर असर

कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमाए. फिर तीसरे दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने टोटल 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आठवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और कल शनिवार को फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही. वहीं, आज रविवार को 10वें दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की वजह से फिल्म को थोड़ा बहुत नुकसान झेलना पड़ा है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ के बेहद पास पहुंची ‘कॉकटेल 2’

10वें दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹4.40 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹99.25 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹83.15 करोड़ हो गई है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹26.75 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹126.00 करोड़ हो गई है.

cocktail 2

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की तो, कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगता है. उन्हें अपने रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं मिलता. ऐसे में कुणाल की लाइफ में एंट्री होती है एली की, जिसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 10:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola