Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसी जमाने में सलमान-आमिर का करियर खाने को तैयार था ये एक्टर! आज गुमनामी के अंधेरे में कर रहा ये काम

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने एक समय पर तहलका मचा दिया था, सलमान खान से लेकर आमिर खान तक को कड़ी टक्कर देने को तैयार था, लेकिन आज जी रहा गुमनामी का जीवन, जानें हैं कहां?

Nakul Kapoor
ग्लैमर से दूर एक योग टीचर बन गए हैं नकुल कपूर

2000 के दशक में जब बॉलीवुड पर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का राज था, उसी दौर में एक ऐसा नया चेहरा आया था. जिसने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. चॉकलेट बॉय लुक, शानदार पर्सनैलिटी और हिट गानों ने इस एक्टर को रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन फिर अचानक वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गया. हम बात कर रहे हैं एक्टर नकुल कपूर की.

एक्टिंग करियर की धांसू की थी शुरुआत

नकुल कपूर ने साल 2002 में फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उनके साथ किम शर्मा और आरती छाबड़िया नजर आई थीं. नकुल ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म के गाने ‘आंख है भरी-भरी’ और दूसरे हिट सॉन्ग्स ने नकुल को खास पहचान दिलाई. उनकी पॉपुलैरिटी देखकर उस समय उन्हें बॉलीवुड का अगला बड़ा चॉकलेट बॉय तक कहा जाने लगा था.

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स से शुरू हुआ था सफर

11 जुलाई 1974 को दिल्ली में जन्मे नकुल को बचपन से ही स्पोर्ट्स और एडवेंचर का शौक था. वह एक्सपर्ट डाइवर भी रहे और उन्होंने कई नेशनल टाइटल जीते. बाद में एक थम्स अप ऐड में नजर आने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

म्यूजिक वीडियोज में आ चुके हैं नजर

1998 से 2001 के बीच नकुल कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए. शिबानी कश्यप के ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ और नुसरत फतेह अली खान के ‘आजा मेरे यार’ जैसे गानों ने उन्हें पहचान दिलाई. इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला.

---विज्ञापन---

क्यों अचानक फिल्मों से बनाई दूरी

‘तुमसे अच्छा कौन है’ के बाद नकुल ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया. साल 2005 में वह कनाडाई टीवी सीरीज ‘टर्मिनल सिटी’ में भी नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली और धीरे-धीरे लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हो गए.

एक्टर की उड़ चुकी है निधन की खबर

साल 2015 में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी फैल गई थी. कुछ रिपोर्ट्स में सड़क हादसे या बीमारी की वजह से उनकी मौत का दावा किया गया. हालांकि, नकुल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन खबरों को गलत बताया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं.

---विज्ञापन---

अब क्या कर रहे हैं नकुल कपूर?

फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद नकुल ने योग और आध्यात्मिकता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया. बताया जाता है कि वह कनाडा के वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में रहते हैं और योग टीचर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह ‘डिवाइन लाइट योग’ से जुड़े हैं, जहां लोगों को योग और आध्यात्मिकता से जुड़ी शिक्षा दी जाती है.

परिवार के साथ जी रहे शांत जीवन

नकुल अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं. बहरहाल, ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाने के बाद वो अब पूरी तरह शांति और अध्यात्मिकता से जुड़े जीवन को जी रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola