Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’, ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद और ‘बॉलीवुड माफिया’ पर आगबबूला हुए प्रोड्यूसर विपुल शाह

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की नई फिल्म द केरला स्टोरी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. पहले फिल्म की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट के स्टे लगाए जाने पर खूब ड्रामा हुआ, लेकिन बाद में अपील पर रोक हट गई. हाल ही में फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसपर खुलकर अपनी बात रखी.

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की नई फिल्म द केरला स्टोरी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. पहले फिल्म की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट के स्टे लगाए जाने पर खूब ड्रामा हुआ, लेकिन बाद में अपील पर रोक हट गई. हाल ही में फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसपर खुलकर अपनी बात रखी.

बॉलीवुड की नई फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. पहले फिल्म की रिलीज को लेकर काफी हंगामा हुआ. मामला कोर्ट तक पंहुचा और केरल हाई कोर्ट ने इसपर स्टे लगा दिया, लेकिन मेकर्स की अपील पर स्टे हट गया और 27 फरवरी की शाम से फिल्म रिलीज हो गई. पूरे देशभर में इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. वहीं इस बीच फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर अपनी बात रखी.

---विज्ञापन---

‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद पर बोले प्रोड्यूसर विपुल शाह

अपनी फिल्म केरला स्टोरी 2 को लेकर विपुल ने कहा, “सबसे पहले, हमने किसी धर्म या समुदाय को निशाना नहीं बनाया है, ना The Kerala Story (2023) में और ना ही The Kerala Story 2 में. अगर अपराधी किसी खास धर्म से है तो मैं क्या करूं? क्या मैं रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं? अगर फिल्म में अपराधी किसी समुदाय से हैं तो मुझे सच्चाई दिखानी होगी. मैं फिल्म और पीड़ितों के दर्द के प्रति ईमानदार रहूंगा.”

‘बॉलीवुड माफिया’ पर कही ये बात

आगे विपुल शाह ने कहा, “मैं गारंटी देता हूं कि मेरी फिल्म को Filmfare और अन्य कमर्शियल अवॉर्ड्स में नजरअंदाज किया जाएगा. लेकिन उम्मीद है कि National Awards हमारे काम को देखेंगे, और अगर वे हमें सम्मानित करते हैं तो हमें गर्व होगा.” इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे ‘बॉलीवुड माफिया’ पर कुछ पूछा तो विपुल ने कहा, “बॉलीवुड में कोई माफिया नहीं है. मेरी इंडस्ट्री बहुत अच्छी है, यहां कमाल के लोग हैं. इंडस्ट्री मेरे या मेरी फिल्म के खिलाफ नहीं है.”

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola