Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये शैतान रुक नहीं रहा था…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने फिर खोला मुंह, बयान से मचा बवाल

Tanushree Dutta Shocking Statement on Nana Patekar Death: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

Tanushree Dutta Shocking Statement on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 8 अक्टूबर को गोवा के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया. नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. बीती रात पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई हस्तियां और फैंस शामिल हुए. सभी ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी. एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड नाना पाटेकर के निधन पर शोक जता रहा था, वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इसे ‘इविल डेड’ बताया. इसी बीच, तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर नाना पाटेकर के निधन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

क्या बोलीं तनुश्री?

नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने के बाद तनुश्री दत्ता 8 अक्टूबर को लखनऊ में एक इवेंट में पहुंचीं. यहां शुरुआत में उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह नाना पाटेकर पर लगाए गए अपने आरोपों पर आज भी कायम हैं.

---विज्ञापन---

केस को बंद करवा...

तनुश्री ने कहा, ‘मैं आज भी 100 प्रतिशत अपने आरोपों पर कायम हूं. वो (नाना पाटेकर) अगर 10 जन्म भी ले लें ना, तो भी मैं अपने आरोपों पर कायम रहूंगी. जो सच है, वो सच है. मेरी प्राइम विटनेस ने उसी दिन… क्योंकि कोर्ट में एफिडेविट पहले ही सबमिट हो जाता है. कोर्ट में मेरी प्राइम विटनेस का एफिडेविट सबमिट था. लेकिन जिस दिन कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी, जिस दिन हम केस जीतने वाले थे, उसी दिन कोर्ट ने उस केस को बंद करवा दिया.’

ये शैतान रुक नहीं रहा था…

तनुश्री ने आगे कहा, ‘ये बहुत ही अहंकारी आदमी था और ईश्वर ने ही इसके प्राण हरे हैं, क्योंकि ये रुक नहीं रहा था. ये शैतान रुक नहीं रहा था. ये मुझे परेशान किए ही जा रहा था. एक चीज बंद होती थी, तो कभी कुछ और शुरू हो जाता था. उनके षड्यंत्र… मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी परेशान हो गई थी. इसके चलते मैं बीमार हो गई थी. मुझे एंग्जायटी हो गई थी. अगर एक औरत के पीछे इतने सारे लोग लगा दोगे… वो कोई अच्छा आदमी था? मान्या सुर्वे की फैमिली से था. मान्या सुर्वे कौन… गैंगस्टर. वो कोई शरीफ आदमी था नहीं.’

---विज्ञापन---

बुराई का अंत हो गया…

इसके अलावा, तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा, ‘ये तो कमाल है! आज मेरी कहानी का क्रम पूरी तरह बदल गया. बुराई का अंत हो गया है और उम्मीद है कि अब मेरा जीवन बेहतर मोड़ पर है!’

First published on: Oct 09, 2026 08:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola