Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर को हराकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी विवेक ओबेरॉय की गोद ली बेटी, एक्टर से लिया आशीर्वाद

Vivek Oberoi Sahara Shah: विवेक ओबेरॉय की 22 वर्षीय गोद ली बेटी सहारा शाह, जिन्होंने ढाई साल की उम्र में कैंसर को हराया था, अब हीरोइन बनने जा रही हैं. सहारा ने एक इवेंट में विवेक ओबेरॉय के सामने अपनी पहली नेपाली फिल्म साइन की, जिससे एक्टर भावुक हो गए.

vivek oberoi adopted daughter sahara shah acting debut
vivek oberoi adopted daughter sahara shah acting debut

Vivek Oberoi Sahara Shah: बॉलीवुड एक्टर ‘विवेक ओबेरॉय’ (Vivek Oberoi) अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ अपने दरियादिल सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं! कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद करने वाले विवेक ओबेरॉय की लाइफ से एक बेहद खूबसूरत खबर सामने आई है. विवेक की गोद ली हुई बेटी ‘सहारा शाह’ (Sahara Shah), जिन्हें उन्होंने ढाई साल की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते वक्त एडॉप्ट किया था, अब पूरी तरह कैंसर-फ्री हो चुकी हैं. 22 साल की हो चुकीं सहारा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं.

‘कैंसर रोज डे’ पर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘कैंसर रोज डे’ इवेंट में सहारा शाह अपने पिता विवेक ओबेरॉय के साथ शामिल हुईं. वहाँ सहारा ने मीडिया के सामने अपनी लाइफ का बड़ा डिसीजन शेयर किया. उन्होंने बताया कि वे अपनी एविएशन ट्रेनिंग (Aviation Training) पूरी कर चुकी हैं, लेकिन अब विवेक ओबेरॉय के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---विज्ञापन---

स्टेज पर ही साइन की पहली फिल्म

इवेंट में सहारा ने विवेक ओबेरॉय के सामने स्टेज पर ही अपनी पहली नेपाली फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. वे इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करने वाली हैं. सहारा ने कहा, “आप मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं. मैंने आपको बचपन से देखा है और हमेशा से आपके नक्शेकदम पर चलना चाहती थी. हालांकि, मैं अब तक आपकी बनाई राह की आधी दूरी भी तय नहीं कर पाई हूं.”

ढाई साल की उम्र में किया था एडॉप्ट

आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय की फैमिली में उनकी वाइफ प्रियंका अल्वा के साथ उनके दो बच्चे विवान वीर और अमेया निर्वाण हैं. जब सहारा महज ढाई साल की थीं और कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं, तब विवेक को उनके बारे में पता चला और उन्होंने सहारा को गोद लेने का फैसला किया. विवेक ने ही सहारा के पूरे इलाज और पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया. अब 22 साल की सहारा पूरी तरह कैंसर-फ्री हैं.

---विज्ञापन---

बेटी की कामयाबी देख भावुक हुए विवेक

जब सहारा ने मंच पर विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद के साथ अपनी पहली नेपाली फिल्म के पेपर्स साइन किए, तो यह देखकर विवेक अपने आंसू नहीं रोक पाए. नन्हीं बच्ची को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़कर अब हीरोइन बनते देख विवेक बेहद इमोशनल हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं.

विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट

पर्सनल लाइफ के अलावा विवेक ओबेरॉय इन दिनों नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस ग्रैंड फिल्म में विवेक सूर्पणखा के पति और रावण के बहनोई ‘विद्युत्जिह्व’ के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) लीड रोल्स में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola