Parineeti Chopra: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान द्वारा न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग पर क्लास लगाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘परिणीति चोपड़ा’ (Parineeti Chopra) ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है! परिणीति ने बेबाकी से कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में बदलाव आना बेहद नेचुरल है. ऐसे में बढ़े वजन, स्ट्रेच मार्क्स या बॉडी चेंज पर नेगेटिव कमेंट्स करना बहुत अजीब और बेतुका है. आइए जानते हैं न्यू मदर्स की ट्रोलिंग पर परिणीति चोपड़ा ने और क्या कहा…
‘सोशल मीडिया ट्रोल्स को तवज्जो नहीं देती’
पीटीआई (PTI) को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा टाइम वेस्ट नहीं करतीं, इसलिए उन्हें पता भी नहीं चलता कि लोग क्या लिख रहे हैं. परिणीति ने साफ किया कि उनकी प्रायोरिटी उनकी फैमिली और क्लोज वन्स हैं. अनजान लोगों की फालतू बातों पर ध्यान देकर मेंटल पीस खराब करने का उनके पास बिल्कुल टाइम नहीं है.
स्ट्रेच मार्क्स हैं मातृत्व की निशानी
परिणीति ने सवाल उठाया कि आखिर डिलीवरी के बाद महिलाओं की बॉडी में आए बदलावों को नेगेटिव नजरिए से क्यों देखा जाता है? 9 महीने बच्चे को पेट में रखने के बाद शरीर बदलना बेहद नेचुरल प्रोसेस है. उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद दिखने वाले निशानों को शर्मिंदगी समझने के बजाय मदरहूड की निशानी के रूप में देखा जाना चाहिए.
‘वजन पर नेगेटिव कमेंट्स समझ से परे’
एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई महिला हाल ही में मां बनती है, तो सबसे पहले उसके बच्चे और उसकी खुशी पर बात होनी चाहिए, न कि उसके वेट लॉस या बॉडी शेप पर. उन्होंने महिलाओं को एडवाइज दी कि दूसरों की ऐसी अनपढ़ और बिना सोचे-समझे की गई टिप्पणियों पर अपनी एनर्जी और टाइम बिल्कुल वेस्ट न करें.
सलमान खान ने भी लगाई थी ट्रोल्स की क्लास
परिणीति का यह बयान सलमान खान के उस रिएक्शन के बाद आया है, जब सलमान ने ‘बिग बॉस 20’ में कटरीना कैफ की बॉडी ट्रोलिंग का मुद्दा उठाया था. गणेश पूजा के बाद कटरीना के बढ़े वजन पर सोशल मीडिया कमेंट्स का जवाब देते हुए सलमान ने अपनी बॉडी और बढ़ती उम्र का एग्जांपल देकर ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई थी.
बेटे ‘नीर’ की मां हैं परिणीति
परिणीति की बात इसलिए भी खास है क्योंकि अक्टूबर 2025 में उन्होंने और राघव चड्ढा ने अपने बेटे ‘नीर’ का वेलकम किया था. अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही परिणीति ने अपने डेब्यू ओटीटी शो ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की शूटिंग की थी, जो 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. सीरियल में भी वे एक लापता बेटी को ढूंढती मां का रोल प्ले कर रही हैं.