Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘नया चेहरा चुनना बेहतर होता’, रणबीर के ‘राम’ लुक से खुश नहीं हैं पुराने ‘लक्ष्मण’!

Sunil Lahri Reaction on Ranbir Kapoor Ram Look: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां रणबीर कपूर के 'राम' लुक को लेकर रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अपनी बेबाक राय साझा की है. साथ ही रणवीर कपूर को कुछ सलाह भी दी है.

Sunil Lahri Reaction on Ranbir Kapoor Ram Look: नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. जहां एक तरफ भव्य विजुअल्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्टारकास्ट और उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इसी कड़ी में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का कालजयी किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी ने रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक पर अपनी बेबाक राय साझा की है. आइए जानते हैं रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार पर क्या बोले पुराने लक्ष्मण…

रणबीर कपूर के लुक पर सुनील लहरी की टिप्पणी

सुनील लहरी ने रणबीर कपूर के राम अवतार पर असंतोष जताया है. उनका मानना है कि भगवान राम के किरदार के लिए चेहरे पर जिस धैर्य, शांति और मासूमियत की जरूरत होती है, वह रणबीर के लुक में नजर नहीं आ रही है. उन्होंने अरुण गोविल का उदाहरण देते हुए कहा कि जो भोलापन उनके चेहरे पर था, वह यहां गायब है.

---विज्ञापन---

‘एनिमल’ की छवि बनी चुनौती?

सुनील लहरी ने उन फैंस की बात से भी सहमति जताई जिन्हें लगता है कि ‘एनिमल’ जैसी हिंसक फिल्म के बाद रणबीर को भगवान राम के रूप में स्वीकार करना मुश्किल है. उनके अनुसार, रणबीर का लुक थोड़ा ‘कठोर’ लग रहा है, जो राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता था.

नए चेहरे की वकालत

दिग्गज अभिनेता का मानना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जैसे महान और पवित्र किरदार के लिए मेकर्स को किसी नए चेहरे को मौका देना चाहिए था. उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे एक्टर को चुनना बेहतर होता जिसकी कोई पुरानी इमेज या विवाद न हो, जिससे दर्शक उसे पूरी तरह से उस दैवीय अवतार के रूप में देख सकें.

---विज्ञापन---

सितारों से सजी नितेश तिवारी की ‘रामायण’

भले ही सुनील लहरी ने लुक पर सवाल उठाए हों, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट बेहद तगड़ी है. रणबीर कपूर (राम) के साथ साई पल्लवी माता सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. साथ ही सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) जैसे सितारे इस महागाथा को जीवंत करेंगे.

रिलीज का काउंटडाउन शुरू: दिवाली 2026

सुनील लहरी को उम्मीद है कि रणबीर अपनी शानदार एक्टिंग से इस कमी को पूरा करेंगे. बता दें कि ‘रामायण’ का पहला भाग इसी साल दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में आएगा. टीजर के वीएफएक्स (VFX) और भव्यता को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2026 04:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola