Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लाहौर तक…’ Border 2 के प्रीमियर पर एकजुट हुई फिल्म की टीम, लागाई ऐसी दहाड़ कि थर्रा जाए पाकिस्तान

बॉर्डर 2 के प्रीमियर पर फिल्म की पूरी टीम एक साथ मौजूद थी और इस दौरान टीम ने पपराजी के आगे पोज करते हुए नारे लगाए कि आवाज कहां तक जानी चाहिए. इस नारे के बाद सभी ने मिलकर एक साथ कहा, लाहौर तक'. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Border 2 Team
Border 2 Team

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को पहले दिन अच्छा रिएक्शन मिला है. लोग इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यहां तक कि सनी देओल के फैंस उनका पोस्टर लेकर और हाथों में तिरंगा लहराते हुए थिएटर पर जा रहे हैं.वहीं शुक्रवार को फिल्म का प्रीमियर रखा गया और इस मौके पर पूरी टीम एक साथ नजर आई थी. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिल्म के प्रीमियर पर बॉर्डर 2 की टीम ने लगाई दहाड़

दरअसल, शुक्रवार को बॉर्डर 2 का प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान फिल्म की पूरी टीम एक साथ मौजूद थी. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आए हैं. फिल्म की चारों ही एक्ट्रेसेस मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, आन्या सिंह भी शामिल थीं. इसके अलावा भूषण कुमार, निधि दत्ता भी नजर आए. इस दौरान जब पूरी टीम पपराजी के आगे पोज कर रही थी, तो वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि, “आवाज कहां तक जानी चाहिए, इसपर सभी मिलकर एक साथ जवाब देते हैं कि, “लाहौर तक”.

---विज्ञापन---

बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

बता दें कि बॉर्डर 2 साल 1997 की फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है. बॉर्डर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिपब्लिक डे पर रिलीज हुई फाइटर के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ कमाए थे.

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म को लेकर बात करे तो बॉर्डर 2 साल 1971 के भारत-पाकिस्तान के बसंतर वॉर के बारे में है और फिल्म में चार सैनिकों की कहानी दिखाई गई है. इस मूवी में सनी देओल लेफ्टिनेंट फतेह सिंह करेल के रोल में नजर आए हैं. वरुण धवन फिल्म में होशियार सिंह के किरदार में दिखे हैं. वहीं, दिलजीत दोसांझ निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने महिंदर रावत का रोल किया है.

यह भी पढ़ें- Border 2 रिलीज होते ही साउथ सुपरस्टार्स को टक्कर देने निकले Sunny Deol, फैंस ने किया कुछ ऐसा, खुला रह गया देखने वालों का मुंह

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2026 10:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो