आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, फिल्म में आलिया का अलग ही अवतार देखने को मिलने वाला है, जहां बॉबी देओल भी एकदम नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आएंगे. फिल्म का टीजर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है.
‘अल्फा’ का दमदार रीजर आउट
टीजर की शुरुआत एक भावुक पिता-बेटी के पल से होती है. बॉबी देओल फिल्म में आलिया के पिता बने हैं. शुरुआत में ऐसा लगता है कि दोनों जन्मदिन का जश्न मनाने वाले हैं, लेकिन कहानी अचानक दिलचस्प मोड़ ले लेती है. बॉबी अपनी बेटी को एक चाबी देते हैं और बताते हैं कि यह सिर्फ उसके 18वें जन्मदिन का तोहफा नहीं, बल्कि उसके पहले मिशन की शुरुआत है.
आलिया का दिखा दमदार रोल
आलिया का किरदार इस बात से हैरान हो जाता है क्योंकि उसे लगता है कि पिता ने उसके लिए कोई खास डिनर प्लान किया होगा, लेकिन बॉबी उसे याद दिलाते हैं कि वह बचपन से इसी दिन के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं. इसके बाद टीजर में दिखाया जाता है कि कैसे पिता ने अपनी बेटी को एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार किया है.
एक्शन में नजर आईं आलिया भट्ट
टीजर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं. आलिया भट्ट हथियार चलाती, दुश्मनों से भिड़ती और खतरनाक मिशन को अंजाम देती नजर आती हैं. एक सीन में बॉबी देओल अपनी बेटी के शरीर पर ‘अल्फा’ का टैटू बनाते दिखाई देते हैं. यहीं से खुलासा होता है कि यह ऑर्गेनाइजेशन भारत के भविष्य के खास सोल्जर्स को तैयार करता है.
पिता के सपने को पूरा करती दिखीं आलिया
टीजर के आखिर में पिता का गर्व भी साफ नजर आता है, जब उनकी बेटी अपने पहले मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लेती है. यही भावनात्मक और एक्शन से भरपूर कॉम्बो टीजर को खास बनाता है. बता दें, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस नई फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. उनके साथ बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
इन फिल्मों का है बेहतरीन ट्रैक-रिकॉर्ड
फिल्म का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म है. इससे पहले इस यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’ , ‘टाइगर जिंदा है’ , ‘वॉर’ , ‘पठान’ , ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं.
कब रिलीज हो रही फिल्म?
दिलचस्प बात यह है कि इस बार कहानी एक महिला जासूस पर है, जिसे लेकर आलिया भट्ट भी काफी उत्साहित हैं. अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर उनका यह एक्शन अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है. ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.