Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Who was Kumod Raney? जिनके निधन से टूटे Salman Khan। श्मशान घाट में नहीं रूके आंसू,दुख में परिवार।

कुमुद राणे के निधन से खान परिवार गहरे सदमे में है। श्मशान घाट के बाहर सलमान खान बेहद भावुक और टूटे हुए नजर आए। सलमा खान, हेलेन, अरबाज़ और सोहेल भी दुख में डूबे दिखे। कुमुद का परिवार से खून नहीं, दिल का रिश्ता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैंसर से जूझ रही थीं और सलमान हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 10, 2026 11:18
Share :
salman khan

श्मशान घाट के बाहर सलमान खान का टूटा हुआ चेहरा हर किसी को भावुक कर गया। मंगलवार दोपहर सलमान पहली बार कैमरे पर इतने बिखरे हुए नजर आए। आंखों में दर्द साफ दिख रहा था और जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला हुआ था। सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि सलमा खान, हेलेन, अरबाज़ और सोहेल खान भी गहरे सदमे में दिखाई दिए। दरअसल, खान परिवार जिस शख्स को अंतिम विदाई देने पहुंचा था, वो थीं कुमुद राणे। उनका खान परिवार से खून का नहीं, बल्कि दिल का रिश्ता था। सलीम खान, सलमा और हेलेन उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे, जबकि सलमान, अरबाज़ और सोहेल उन्हें बहन जैसा प्यार देते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे कैंसर से जंग लड़ रही थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सलमान जिस फैमिली फ्रेंड से मिलने हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, वो कुमुद ही थीं। उनके निधन से पूरा खान परिवार गहरे दुख में डूब गया है।

First published on: Jun 10, 2026 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola