Entertainment News Live: रिलीज से पहले ही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ को बड़ा फायदा, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री
Entertainment News Live: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज के लिए तैयार है, जिसे दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है. वहीं, आज मनोरंजन जगत में मीका सिंह, नंदमुरी बालकृष्ण और तेजस्वी प्रकाश का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live In Hindi: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में है. हाल ही में दिल्ली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की. फिल्म की प्रभावशाली कहानी से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. इस फैसले पर कंगना ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार जताया है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टैक्स फ्री होने से अब अधिक दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे.
मनोरंजन जगत की इन हस्तियों का आज जन्मदिन
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गलियारों में आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारे अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी दमदार आवाज से सबको नचाने वाले मशहूर सिंगर मीका सिंह, साउथ सिनेमा के दिग्गज और ‘गॉड ऑफ मासेस’ कहे जाने वाले अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर राज करने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस और सेलिब्रिटीज सुबह से ही इन तीनों सितारों पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर प्यार और बधाइयां बरसा रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (peddi vs hai jawani to ishq hona hai)
क्स ऑफिस पर इस समय दो बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्मों के बीच एक अनोखा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ साउथ सुपरस्टार राम चरण की बड़े बजट वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में आंधी बनकर नोटों की बारिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी इस आंधी के सामने पूरी मजबूती से टिकी हुई है. कलेक्शन के आंकड़ों में भले ही दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर हो, लेकिन शोज की संख्या के मामले में दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related
First published on: Jun 10, 2026 10:05 AM
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around
the world
on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.