Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुमुद राणे के निधन से शोक में डूबीं सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, कही ये बात

Kumud Rane Death: हाल ही में सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे का देहांत हो गया. कुमुद के यूं अचानक चले जाने से पूरी खान फैमिली शोक में डूब गई. इसी बीच सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी कुमुद को याद किया.

---विज्ञापन---

Kumud Rane Death: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और उनकी फैमिली पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही उन्होंने अपनी बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे को हमेशा के लिए खो दिया. कुमुद के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और बेहद भावुक दिखें. उनकी ये हालत देखकर हर कोई परेशान है. कुमुद के यूं अचानक देहांत ने पूरी खान फैमिली को झकझोर दिया है. इसी बीच सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दी और याद किया है.

शोक में डूबीं यूलिया वंतूर

कुमुद राणे सलमान खान की पिछले कई दशकों से बेहद करीबी और वफादार दोस्त थीं. सलमान के लिए वो किसी फैमिली मेंबर से कम नहीं थीं. सलमान से जुड़ा हर व्यक्ति कुमुद राणे को अच्छी तरह से जानता था. ऐसे में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी कुमुद को याद किया. अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यूलिया ने लिखा, ‘तुम्हें हमेशा ऐसे ही याद रखेंगे. खुश, प्यार से घिरे हुए और अपने लोगों के बीच. प्यार और सुकून के साथ आराम करो, हमारी प्यारी कुमुद राणे.

---विज्ञापन---

कौन थीं कुमुद राणे?

कुमुद राणे का सलमान खान से खास लगाव था. कुमुद खुद बिजनेस की दुनिया का एक जाना-माना नाम थीं. दुबई में उनका बड़ा कारोबार था. कुमुद ने मशहूर ‘रेन ब्यूटी बार’ (Reign Beauty Bar) की शुरुआत की थी. ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उनकी खास पहचान थी. कुमुद राणे के निधन की खबर मिलते ही सलमान खान उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे. इस दौरान सलमान काफी भावुक नजर आए. उनके चेहरे पर अपनी दोस्त को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था.

शोक में डूबा पूरा खान परिवार

कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में सलमान खान सहित पूरा परिवार एक साथ मौजूद रहा. सलमान खान के साथ उनकी दोनों मां सलमा खान और हेलन, भाई सोहेल खान, भतीजे निर्वाण खान और अरहान खान के साथ-साथ बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी कुमुद को आखिरी विदाई दी. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कुमुद के निधन पर शोक जाता रहे हैं.

First published on: Jun 10, 2026 03:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola