Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सिकंदर’ ने तोड़ा ‘छावा’ का ये रिकॉर्ड, इस मामले में आगे निकले सलमान खान!

विक्की कौशल की छावा और राम चरण स्टारर गेम चेंजर से सिकंदर के पिछड़ जाने के बाद सलमान खान के फैंस काफी निराश हो गए थे, लेकिन अब उनके लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर वो चौंक जाएंगे।

Sikandar-Chhaava
Sikandar-Chhaava

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भाईजान की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं सलमान खान की सिकंदर तो खुद भाईजान की 10 फिल्मों से पीछे रह गई। सिकंदर के पिछड़ जाने के बाद सलमान खान के फैंस काफी निराश हो गए थे, लेकिन अब उनके लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर वो चौंक जाएंगे।

यह भी पढ़ें: क्या मलाइका अरोड़ा कर रही हैं क्रिकेटर कुमार संगकारा को डेट? जानें सच्चाई

---विज्ञापन---

सलमान खान का इंडिया में फर्स्ट डे कलेक्शन

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर डाकू महाराज और एल 2 एम्पुरान के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, सिकंदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 30.06 करोड़ कमाए हैं और इस वजह से वो गेम चेंजर 54 करोड़, छावा 33.10 करोड़ को पीछे नहीं छोड़ पाई हैं। सिकंदर छावा से घरेलू मैदान में तो पिछड़ गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन की एक सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

---विज्ञापन---

सिकंदर ने छावा को छोड़ा पीछे

दरअसल, सिकंदर के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से जुड़े आंकड़े शेयर किए हैं, जो एक नई कहानी बताते हैं। सलमान खान की सिकंदर ने ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में विक्की कौशल की छावा को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान की फिल्म ने दुनियाभर में 54.72 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है। दूसरी तरफ छावा ने दुनियाभर में सिर्फ महज 50 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया था। ऐसे में सिकंदर ने छावा को इस मामले में पीछे कर दिया है।

---विज्ञापन---

सिकंदर को मिलेगा ईद का फायदा

सलमान खान अपने फैंस को ईदी के तौर पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं और आज देशभर में ईद सेलिब्रेट की जा रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। Sacnilk.com के अनुसार, दूसरे दिन अब तक, सिकंदर ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में लगभग 11.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना होगा कि पूरे दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान संग कैसा था ‘ट्रेजिडी किंग’ का रिश्ता, ईद पर दिलीप कुमार ने खुद किया था रिवील

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2025 05:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola