Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति पर कंट्रोल करना चाहती हैं Shriya Saran, कपिल शर्मा के शो में फैन से पूछा टिप्स

Shriya Saran The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के अपकमिंग एपिसोड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म मिराई की स्टारकास्ट शो में पहुंची है।

---विज्ञापन---

Shriya Saran The Great Indian Kapil Show, The Great Indian Kapil Show, Shriya Saran, Shriya Saran husband, jagpathi babu, teja sajja, netflix
कपिल शर्मा के शो में पहुंची श्रिया सरन। Photo Credit- Instagram

Shriya Saran The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस श्रिया सरन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपने पति आंद्रेई कोशेव पर कंट्रोल करना चाहती हैं। ऐसा उन्होंने खुद ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में कहा है। शो के दौरान वह एक फीमेल फैन से इस सवाल का जवाब पूछ रही थीं। एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

कपिल के शो में पहुंची एक्ट्रेस

मेकर्स ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर किया है। इस हफ्ते शो में साउथ स्टार्स के साथ महफिल सजने वाली है। सुपरस्टार तेजा सज्जा, जगपति बाबू, श्रिया सरन और रितिका नायक अपनी फिल्म ‘मिराई’ को प्रमोट करते दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने Sanjay Dutt को क्यों कहा ‘डेंजरेस’? कपिल के शो पर सुनाया फनी किस्सा

फीमेल फैन से पूछा टिप्स

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक फीमेल फैन अपनी साथ वाली महिला को लेकर कहती है कि उसे नहीं पता है कि वो महिला उसके बेटे को क्या भड़काती है। तभी श्रिया सरन उस फीमेल महिला से पूछती हैं, ‘पहले तो ये बताओ कि पति कंट्रोल में आता कैसे है। मुझे तो 7 साल में अभी तक समझ नहीं आया है।’ इस पर तेजा सज्जा कहते हैं, ‘कंट्रोल नहीं किया…रशिया से इंडिया आ गया।’

---विज्ञापन---

2018 में रचाई थी शादी

बता दें कि एक्ट्रेस श्रिया सरन ने साल 2018 में नेशनल टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेव से शादी रचाई थी। आंद्रेई रशिया के रहने वाले हैं और शादी के बाद वह एक्ट्रेस के साथ इंडिया शिफ्ट हो गए हैं। कपल ने साल 2021 में एक बेटी का वेलकम किया था। 

यह भी पढ़ें: जब Sanjay Dutt ने पिता से जाहिर की एक्टर बनने की इच्छा, ऐसा था ‘दत्त साहब’ का रिएक्शन

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2025 05:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola