---विज्ञापन---

Back

शशि कपूर के 10 आइकॉनिक गाने, जब रोमांस और अदाकारी ने रचा इतिहास

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की आज यानि 18 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके 10 आइकॉनिक गाने जिनके रोमांस और अदाकारी ने सिनेमा में इतिहास रच दिया।

---विज्ञापन---

Shashi Kapoor
Shashi Kapoor

हिंदी सिनेमा के सबसे चार्मिंग और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक शशि कपूर ने न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने गानों से भी दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी फिल्मों में कई ऐसे गाने रहे, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। आज यानि 18 मार्च को एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं शशि कपूर के कुछ आइकॉनिक गानों पर, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

1. कहीं एक मासूम नाजुक सी लड़की

---विज्ञापन---

यह रोमांटिक गाना शशि कपूर और राखी की जोड़ी को और भी खास बनाता है। किशोर कुमार की जादुई आवाज और एस. डी. बर्मन के संगीत ने इसे सदाबहार बना दिया। ये गाना साल 1971 में आई फिल्म शर्मिली का है।

2. एक रास्ता है जिंदगी

---विज्ञापन---

लाइफ के स्ट्रगल को बयां करता यह गाना आज भी प्रेरणादायक गीतों में शामिल है। किशोर कुमार की आवाज और राजेश रोशन का संगीत इसे और यादगार बनाते हैं। यह गाना साल 1979 में आई फिल्म काला पत्थर का है।

3. परदेसियों से ना अंखियां मिलाना

---विज्ञापन---

साल 1961 में आई फिल्म जंगली में शम्मी कपूर लीड रोल में थे। लेकिन शशि कपूर आपने गाने परदेसियों से ना अंखियां मिलाना के लिए काफी सुर्खियां बटोरी।

4. कभी कभी मेरे दिल में

---विज्ञापन---

शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, राखी और रेखा की साल 1976 में आई क्लासिक फिल्म कभी कभी का टाइटल ट्रैक एक अमर प्रेम गीत बन चुका है। मुकेश की आवाज और खय्याम के संगीत ने इसे अमर बना दिया।

5. तुम बिन जाऊं कहां

---विज्ञापन---

यह गाना शशि कपूर की शुरुआती फिल्मों में से एक था, जो आज भी एक भावुक और खूबसूरत गीत के रूप में सुना जाता है। इसे मोहम्मद रफी ने गाया और कल्याणजी-आनंदजी ने संगीत दिया था। यह साल 1963 में आई फिल्म प्यारा कानून का है।

6. जानू मेरी जान

---विज्ञापन---

शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी और बिंदिया गोस्वामी पर फिल्माया गया यह गाना एक पार्टी एंथम बन चुका है। इसे मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोसले और ऊषा मंगेशकर ने गाया है। साल 1980 में आई फिल्म शान का है।

7. दिलबर दिल से प्यारे

---विज्ञापन---

यह एक फन और मस्ती भरा गाना है जिसे शशि कपूर और बबीता पर फिल्माया गया था। मोहम्मद रफी की एनर्जेटिक आवाज ने इसे खास बना दिया। साल 1968 में आई फिल्म हसीना मान जाएगी का ये गाना है।

यह भी पढ़ें: क्या ब्रेकअप के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेगा ये एक्टर! कंफर्म हुआ नाम?

---विज्ञापन---

8. जब कोई बात बिगड़ जाए

साल 1990 में आई फिल्म जुर्म में शशि कपूर नहीं थे, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस की यह फिल्म और यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे उनकी लिगेसी का हिस्सा माना जाता है।

---विज्ञापन---

9. मोहब्बत बड़े काम की चीज है

शशि कपूर, संजीव कुमार और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का यह गीत दोस्ती और जिंदगी का फलसफा बयान करता है। किशोर कुमार की आवाज ने इसे और खास बना दिया। यह गाना साल 1978 में आई फिल्म त्रिशूल का है।

---विज्ञापन---

10. तुम्हें देखा है मैंने कहीं

यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना था, जो शशि कपूर की रोमांटिक इमेज को और मजबूत करता है। साल 1969 में आई फिल्म राजा साहब का है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: CID के बाद, अनूप सोनी के ‘क्राइम पेट्रोल’ ने नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक, जानें डिटेल

First published on: Mar 18, 2025 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola