Shakun Batra on Reveal Film Kapoor and Sons: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शकुन बत्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार शकुन अपनी किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह नहीं बल्कि अपनी 10 साल पुरानी हिट फिल्म ‘कपूर एंड संस’ की वजह से खबरों में छाए हुए हैं. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली इस फिल्म के किरदार आज दिलों में बसें हुए हैं. फिल्म में राहुल के किरदार से हर किसी को प्यार हो गया था. हाल ही में शकुन बत्रा ने अपनी इस फिल्म और इसके किरदार राहुल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के काम की भी तारीफ की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.
राहुल के किरदार पर बड़ा खुलासा
फिल्म ‘कपूर एंड संस’ अपनी रिलीज के सालों बाद भी तारीफे बटोर रहा है. फिल्म में सभी ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान द्वारा निभाए गए राहुल के किरदार की खूब सराहा. फिल्मफेयर से बात करते हुए डायरेक्टर शकुन बत्रा ने राहुल के समलैंगिक होने की सच्चाई सामने वाले सीन को एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘मेरा मकसद राहुल के बायोसेक्सुअल होने की सच्चाई को कभी भी सिनेफाइल तौर-तरीकों से पेश करना नहीं था. मैं नहीं चाहता था कि ऑडियंस उसे एक बेटे, एक भाई, एक लेखक और एक गहरे संघर्ष में उलझे हुए व्यक्ति की तरह देखें और समझने से पहले ही उसकी सेक्सुअल आईडिंटिटी का पता लगा लें.’
सच्चाई को खामोशी में…
शकुन बत्रा ने आगे कहा, ‘मेरे लिए, राहुल का बायोसेक्सुअल होना उसकी लाइफ का एक हिस्सा था, न कि उसकी पूरी पर्सनैलिटी. वह एक्ट्रेक्टिव, एम्बिशियस, कमियों से भरा, प्यार करने वाला व्यक्ति भी एक बायोसेक्सुअल हो सकता है. ये बात बहुत ही ज्यादा जेनुअन लगी. मेरी कोशिश यह थी कि उसकी समलैंगिकता को सनसनीखेज बनाने से पहले बचा लिया जाए. वह अपनी इस सच्चाई को खामोशी में छिपाकर, उस तरीके से जीना चाहता था.’