Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान और सुकुमार की जोड़ी तय! गांव की राजनीति पर बनेगी एक्शन-ड्रामा फिल्म

शाहरुख खान के साथ फेमस डायरेक्टर सुकुमार एक्‍शन फिल्‍म की तैयारी में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की कहानी गांव की राजनीति पर आधारित होगी।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सुकुमार के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर के साथ यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी। ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक दमदार एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जो गांव के राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होगी।

देसी किरदार में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान को इस फिल्म में उनके ग्लैमरस अवतार से बिल्कुल अलग एक कच्चे और देहाती लुक में देखा जाएगा। फिल्म की कहानी गांव की राजनीति, जाति संघर्ष और वर्ग विशेष के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर फोकस करेगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने वाले हैं ये एक्टर के करियर के लिए एक नया एक्सपेरिमेंट साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

2027 से पहले नहीं शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। एक्टर इस वक्त ‘किंग’ और ‘पठान 2’ जैसी फिल्मों में बिजी चल रहे है। जबकि सुकुमार के पास ‘पुष्पा 3’ और राम चरण के साथ एक अन्य प्रोजेक्ट लाइन में लगे हुए हैं। दोनों के बिजी शेड्यूल को देखते हुए यह फिल्म साल 2027 से पहले सिनेमाघरों तक नही उतर पाएगी।

यह भी पढे़ं: ब्लैक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा की दिलकश अदाएं, फोटोज पर अटकी रह जाएंगी निगाहें

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और साउथ का बढ़ता क्रेज

शाहरुख खान पहले भी साउथ के दिग्गज डायरेक्टर्स मणिरत्नम और एटली के साथ काम कर चुके हैं। अब सुकुमार के साथ उनकी नई जोड़ी इस बढ़ते बॉलीवुड-साउथ कोलैबोरेशन को और मजबूत करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि जब दो बड़े फिल्ममेकर्स मिलेंगे, तो दर्शकों को कितना धमाकेदार सिनेमा देखने को मिलेगा।

यह भी पढे़ं: ‘4 नहीं, बल्कि 20 साल…’, तारा सुतारिया को धोखा देने के आरोपों पर पहली बार बोले आदर-आलेखा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 02:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो