Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘4 नहीं, बल्कि 20 साल…’, तारा सुतारिया को धोखा देने के आरोपों पर पहली बार बोले आदर-आलेखा

तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने आलेखा आडवाणी से शादी की है और दोनों को ही अक्सर नेटिजन्स के तानों का सामना करना पड़ता है। इन दोनों को लोग तारा को धोखा देने की वजह से ट्रोल करते हैं, जिस पर कपल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। तारा के धोखा देने और उनको टाइमपास कहने को लेकर लोगों का गुस्सा झेलने पर आदर जैन ने रिएक्ट किया है।

---विज्ञापन---

aadar jain
aadar jain

करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन अपनी शादी के बाद से लगातार ट्रोलर्स क निशाने पर बने हुए हैं। आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी से शादी की है और दोनों को ही अक्सर नेटिजन्स के तानों का सामना करना पड़ता है। प्री वेडिंग फंक्शन में आदर ने आलेखा के लिए एक स्पीच बोली थी,जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी लाइफ के 4 साल तक टाइमपास किया है। उनके इस बयान को लोगों ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से जोड़ते हुए एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया था। इसके साथ ही आलेखा और आदर पर तारा को धोखा देने के भी आरोप लोग लगाते रहते हैं। मगर अब इन सब पर कपल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ के गीतकार के निधन पर एसएस राजामौली ने जताया दुख, शेयर किया इमोशनल नोट

---विज्ञापन---

आदर जैन ने पहली बार दी सफाई

आदर जैन और आलेखा ने शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आदर जैन ने अपने टाइमपास वाली स्पीच को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इस दौरान एक्टर ने बताया कि उनके बयान को लोगों ने गलत तरीके से पेश किया है। आदर बोले- आपको वीडियो चलाना चाहिए, मैंने 4 नहीं, बल्कि 20 साल कहा है। मैंने इज्जत के लिए चुप्पी बनाए रखी, जब तक कि चीजें इंटरनेट पर खराब नहीं हो गई। उन्हें लगता है कि चुप्पी एक कमजोरी है, ताकत नहीं। जब तक की लिमिट क्रॉस नहीं हो जाए। इन सब चीजों से मेरी फैमिली और आलेखा भी इफेक्ट होते हैं, जिनका इसमें नाम होता है।

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स को क्या बोले आदर जैन

दरअसल, आलेखा और तारा बेस्टफ्रेंड थे और आदर उनके बायफ्रेंड थे। इस वजह से लोग इन दोनों पर तारा को धोखा देने का आरोप लगाते हैं, जिस पर आदर ने कहा, ‘ मैं और आलेखा काफी पुराने दोस्त है और मुझे यह सब गलत लगता है कि जब लोग उसको मेरी फैमिली को इन बातों के बीच में लाते हैं। लोगों को आलेखा और मुझ पर उंगलियां उठाने के साथ-साथ तारा को भी अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि हम सब लोग अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। पास्ट सबका होता है और मैं हमेशा उसकी इज्जत करुंगा।’

---विज्ञापन---

आलेखा आडवानी ने भी किया रिएक्ट

आदर के बाद आलेखा से इस मुद्दे पर उनकी राय पूछी गई। तब उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन मैं हमेशा से ही इस शख्स के साथ रही हूं। हम दोनों साथ में बड़े हुए हैं और अचानक से अब लोगों ने इस तरह से बातें करना शुरू कर दिया है कि हमने तारा को धोखा दिया है, जबकि यह सच्चाई नहीं है। तारा भी यह बात जानती है, ये पूरी कहानी ही झूठी और गलत है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो एक्टर जिसके लुक्स का बना मजाक, 2 साल के बेटे की मौत का झेला सदमा; सेरोगेसी से दोबारा बने थे पिता; पहचाना कौन?

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 18, 2025 01:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola