Shah Rukh Khan Emotional Story: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच शाहरुख खान का एक इमोशनल किस्सा सोशस मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शाहरुख के जीवन का ये भावुक किस्सा उनके सबसे करीब और चहीते पेट डॉग से जुड़ा है. शाहरुख का अपने इस पेट डॉग के साथ बहुत गरहा लगाव था. चलिए आपको इस अनकहे किस्से के बारे में बताते हैं.

गौरी खान के अंकल का वीडियो
दरअसल, हाल ही में गौरी खान के अंकल का एक पुराना वीडियो सामने आया, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. गौरी खान के अंकल का ये वायरल वीडियो टॉकी टेल्स को दिए उनके पुराने इंटरव्यू का एक हिस्सा है, जिसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के पास एक चाइनीज पेकिंगीज डॉग था, जिससे शाहरुख को बहुत लगाव हो गया था. उन्होंने ये भी बताया कि गौरी खान उनकी भांजी है और उनकी बड़ी बहन की बेटी है. गौरी के अंकल कहा कि उन्होंने ही गौरी को वो चाइनीज पेकिंगीज डॉग गिफ्ट में दिया था.

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई…
गौरी खान के अंकल ने कहा, ‘शाहरुख खान को कुत्ते से बहुत लगाव हो गया था. जब शाहरुख खान शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे, तब कुत्ते की मौत हो गई. घर के नौकरों ने उसके शव को कपड़े में लपेटकर समुद्र किनारे दफना दिया. जब शाहरुख खान देर रात घर लौटे और उन्हें इस बात के बारे में पता चला, तो उनका दिल टूट गया. रात के 2.30 बजे उन्होंने नौकरों को जगाया, उनसे जगह दिखाने को कहा, खुद कब्र खोदी, कुत्ते का शव घर वापस लाए, उसे अपने घर के बैकयार्ड में रखा और वहां एक स्मारक बनाया. वे रोते हुए बोले, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे डॉग को इस तरह फेंकने की? उसे हमारे साथ रहना है, चाहे वह जिंदा हो या मुर्दा.’