Ramayana: दशहरे के पावन और खास अवसर पर ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ (Ramayana: Part 1) के मेकर्स ने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसके चर्चे पूरे इंटरनेट पर हो रहे हैं. फिल्म से ‘रॉकिंग स्टार’ यश (Yash) के रावण अवतार और उनके खूंखार ‘रावण तांडव’ (Ravan Tandav) की पहली झलक सामने आ चुकी है. यश का यह रौद्र रूप और लार्जर-देन-लाइफ अंदाज देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं, और 20 अक्टूबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
दशहरे पर छाया रावण का रौद्र रूप
बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व यानी दशहरे के दिन मेकर्स ने यश के रावण अवतार की एक जबरदस्त झलक दिखाई है. वीडियो में यश का दमदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, चेहरे के तीखे तेवर और खूंखार एक्सप्रेशंस सीधे स्क्रीन पर आग लगाते नजर आ रहे हैं.
अलग-अलग भाषाओं में अलग नाम
इस खास वीडियो को हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’, कन्नड़ में ‘रावण तांडव’, और तमिल-तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ नाम दिया गया है. हिंदी वर्जन में इसे अपनी आवाज विशाल ददलानी ने दी है, इसके शानदार लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, और म्यूजिक सुपरविजन ए.आर. अमीन व हीरल विराडिया का है.
शिव तांडव से जुड़ा है रावण का यह अंदाज
पौराणिक कथाओं के अनुसार, परम शिव भक्त रावण का तांडव से गहरा नाता रहा है. फिल्म में इस सीक्वेंस को बेहद भव्य पैमाने पर शूट किया गया है, जो यह साबित करता है कि रावण के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने कितनी बारीकी से काम किया है.
मेगा स्टार्स से सजी है स्टारकास्ट
नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस एपिक फिल्म में सितारों की फौज है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश महाशक्तिशाली रावण के रोल में तहलका मचाएंगे.
दो पार्ट्स में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
यह मेगा बजट फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत दुनिया भर की कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.