Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

संजय गुप्ता की बेटी ने क्यों खोया आपा? वायरल वीडियो पर मिलाप जावेरी ने किया बचाव, मीडिया से की ये अपील

संजय गुप्ता के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस बीच मिलाप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर संजय को याद किया है, साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर की बेटी के उस वायरल वीडियो पर भी सफाई दी है, जिसमें वह मीडिया के कुछ लोगों पर नाराज होती नजर आई थीं.

Milap Zaveri
संजय गुप्ता की बेटी के बर्ताव पर मिलाप जावेरी ने तोड़ी चुप्पी, Photo Credit- Social Media

Milap Zaveri Defends Sanjay Gupta Daughter On Viral Video: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके करीबी दोस्त और निर्देशक मिलाप जावेरी भी इस नुकसान से उबर नहीं पा रहे हैं. इस बीच मिलाप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर संजय को याद किया है. साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर की बेटी के उस वायरल वीडियो पर भी सफाई दी है, जिसमें वह मीडिया के कुछ लोगों पर नाराज होती नजर आई थीं. मिलाप ने बच्चों के बर्ताव का बचाव करते हुए मीडिया से उन्हें माफ करने की अपील की है.

मिलाप जावेरी ने संजय गुप्ता को किया याद

मिलाप जावेरी ने 2 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए चला गया है. इस खालीपन को कभी कोई नहीं भर सकता. उन्होंने मुश्किल वक्त में परिवार का साथ देने वाले दोस्तों, रिश्तेदारों, फैंस और मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया.

---विज्ञापन---

‘संजय हुए हादसे का शिकार’

मिलाप ने बताया कि संजय गुप्ता एक हादसे में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि संजय अपने परिवार और बच्चों से बेहद प्यार करते थे. उनके बच्चे अभी टीनएड हैं और अचानक पिता को खोने का दर्द झेल रहे हैं.

मिलाप जावेरी ने पोस्ट शेयर कर की ये खास अपील

बेटी के वायरल वीडियो पर क्या बोले मिलाप?

संजय गुप्ता के निधन के बाद उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वह मीडिया के कुछ लोगों के व्यवहार से नाराज नजर आई थीं. इस पर बात करते हुए मिलाप ने कहा कि संजय के बच्चे हमेशा लाइमलाइट और पैपराजी से दूर रहे हैं. ऐसे मुश्किल समय में जब उनकी निजी जिंदगी में अचानक दखल दिया गया, तो वे काफी परेशान हो गए.

‘पिता को खोने से गहरे सदमे में हैं बच्चे’

मिलाप के मुताबिक, पिता को खोने के गहरे दुख में बच्चों ने शायद मीडिया के कुछ लोगों के प्रति तीखा रिएक्शन दिया हो, अगर उनके व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए उन्हें खेद है. उन्होंने मीडिया से अपील की कि बच्चों की भावनाओं को समझें और उन्हें माफ कर दें.

---विज्ञापन---
संजय गुप्ता की बेटी का वीडियो वायरल

बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

मिलाप ने लोगों से यह भी गुजारिश की कि वे बच्चों के वायरल वीडियो और ऐसे कंटेंट को सोशल मीडिया से हटा दें, जो उनके मन को ठेस पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि इस वक्त बच्चों को आलोचना नहीं, बल्कि प्यार, संवेदना और प्राइवेसी की जरूरत है. उन्हें अपने पिता के निधन का दुख मनाने के लिए थोड़ा स्पेस दिया जाना चाहिए.

First published on: Nov 02, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो