Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस टाइटल से होगी रिलीज; जारी किया नया पोस्टर

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है, अब ये फिल्म नए टाइटल के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसकी जानकारी खुद सलमान खान ने फैंस के साथ शेयर की है.

Salman Khan Film Battle of Galwan Title Change: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म Battle of Galwan को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिलीज से पहले फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. अब ये फिल्म नए नाम Maatrubhoomi के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान करते हुए, एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है.

नए पोस्टर के साथ नया टाइटल आया सामने

नए पोस्टर में फिल्म का बदला हुआ टाइटल और उसकी खास टैगलाइन साफ दिखाई दे रही है. Maatrubhoomi: May War Rest in Peace’ ये लाइन फिल्म के मैसेज को और ज्यादा गहराई देती है. आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्मों में जहां वीरता और संघर्ष को दिखाया जाता है, वहीं इस फिल्म का नया नाम शांति की भावना को सामने लाता है.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

दरअसल, ये फिल्म Galwan Valley में हुई ऐतिहासिक घटना से इंस्पायर्ड है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसी घटना के आधार पर बनाई जा रही इस फिल्म में देशभक्ति, साहस और सैनिकों के बलिदान की कहानी देखने को मिलेगी, लेकिन नए टाइटल से ये साफ हो गया है, कि मेकर्स सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं दिखाना चाहते, बल्कि उसके पीछे छिपे दर्द और शांति की जरूरत को भी सामने लाना चाहते हैं.

फैंस को फिल्म का बेसब्री से है इंतजार

फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. वो इससे पहले भी कई दमदार और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं. टाइटल बदलने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. कई लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, और कह रहे हैं, कि नया नाम पहले से ज्यादा असरदार और भावनात्मक है.

First published on: Mar 16, 2026 02:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो