Thursday, 5 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana: ‘रामायण’ में रावण बनकर यश ने उड़ाया गर्दा, फैंस ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, VIDEO Viral

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Ramayana yash as ravana
यश के फैंस ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, Photo Credit- Social Media

Ramayana: जिस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार वह सिनेमाघरों में पहुंच गई है. रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म के शानदार VFX, भव्य सेट और दमदार एक्शन सीक्वेंस की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां यश के रावण अवतार बटोर रहे हैं.

यश के लिए फैंस की दीवानगी, थिएटर्स के बाहर बजे ढोल

फिल्म में यश ने लंकापति रावण का किरदार निभाया है. उनके इस अवतार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. खासकर साउथ में यश को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर थिएटर्स के बाहर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस ढोल-नगाड़े बजाकर फिल्म का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. शुरुआती रिएक्शन्स में यश की एंट्री और उनके दमदार अंदाज की खूब तारीफ हो रही है. दर्शकों का कहना है कि जब भी यश स्क्रीन पर आते हैं, थिएटर में तालियां और सीटियां गूंजने लगती हैं.

---विज्ञापन---
थिएटर के बाहर बजे यश के लिए ढोल

सनी देओल की झलक ने दिया सरप्राइज

फिल्म के क्लाइमैक्स में दर्शकों को एक खास सरप्राइज भी मिला है. दरअसल, सनी देओल की हनुमान के किरदार में झलक दिखाई गई है. हालांकि, मेकर्स ने अभी उनका चेहरा रिवील नहीं किया है. फिल्म में सिर्फ उनका बैक लुक दिखाया गया है. इस सीन के आखिर में सनी देओल ‘जय श्री राम’ कहते सुनाई देते हैं. उनकी इस झलक ने दर्शकों के बीच दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

2028 में रिलीज होगा रामायण का दूसरा पार्ट

फिल्म के क्लाइमैक्स में मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है. पहले चर्चा थी कि रामायण का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा, लेकिन अब इसकी रिलीज दिवाली 2028 तय की गई है. ऐसे में दर्शकों को रणबीर कपूर और सनी देओल के किरदारों को आगे देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

इंग्लिश वर्जन हिंदी से 30 मिनट छोटा

फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसका अंग्रेजी वर्जन भी तैयार किया गया है, जिसका नाम ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ रखा गया है. यह हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा है. वहीं, विदेशी मीडिया में भी फिल्म की तारीफ हो रही है. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं. फिल्म की भव्यता की तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘द लायन किंग’ जैसी फिल्मों से की गई है.

First published on: Nov 05, 2026 01:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो