Rohit Saraf Throwback: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। अपने शहर को छोड़ मुंबई में आकर अपने सपने पूरे किए। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं वो भी अपने सपने पूरे करने के लिए शहर छोड़कर मुंबई चले आए थे।। 15 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ एक्टर मुंबई आए थे। एक वेब सीरीज ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं रोहित सर्राफ की। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
पढ़ाई छोड़ आए मुंबई
रोहित सर्राफ का जन्म नेपाल के एक भारतीय परिवार में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। जब रोहित सिर्फ 12 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद पिता और अपने सपने पूरे करने के लिए वो अपनी पढ़ाई छोड़कर मुंबई एक्टर बनने चले आए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Engaged में डबल एविक्शन, JioHotstar पर रोका की जगह धोखा; दो कंटेस्टेंट बाहर
इन मूवीज में आए नजर
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर और एक बूंद इश्क से की थी। इसके साल 2016 में आई डियर जिंदगी से उनका बिग स्क्रीन का सफर शुरू हुआ। एक्टर ने मूवी में आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें ‘हिचकी’, ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में देखा गया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वहीं इसके बाद एक्टर ने ओटीटी पर एंट्री की। नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘मिसमैच्ड’ ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया। इस सीरीज को ऑडियंस का खूब प्यार मिला। इस सीरीज में प्राजक्ता कोली के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं पिछले साल वो रोमांटिक कॉमेडी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में भी लीड रोल में नजर आए थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कितनी है नेटवर्थ?
रोहित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 लाख से भी ज्यादा फैंस हैं। वहीं एक्टर की नेटवर्थ 25 करोड़ है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में आई ‘विक्रम वेधा’ में उन्होंने अपने रोल के लिए 1 करोड़ की मोटी रकम ली थी।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: दीपिका के बाद अब इस टॉप कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा, क्या होगा शो से बाहर?