Ravi Kishan Breaks Silence On Viral Meme Fest: भोजपुरी स्टार और लोकसभा सांसद रवि किशन इन दिनों पूरी तरह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं. रवि किशन इस समय सोशल मीडिया पर अपने मीम्स और ट्रोलिंग को खबरों की हेडलाइन बने हुए हैं. इंटरनेट पर उनके इंटरव्यू से लेकर पॉडकास्ट और डांस वीडियो तक पर मीम बन रहे हैं और तेजी से वायरल भी हो रहे हैं. फिर चाहे वो उनका ‘पहचान या पैसा? पैसा! पैसा पीछे-पीछे आता है… मेरे भाई’ या ‘हम्मम्म… बेहतर होगा कि कर ही लो!’ और या फिर ‘जल्दी, लेट’ तक उनकी हर एक मुमेंट पर मिम बन रहे हैं. हाल ही में रवि किशन ने अपने इन वायरल मीम फेस्ट पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.
ये सब पागलपन है…
हाल ही में रवि किशन ने एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं करता… यह अपने आप हो जाता है, भाई! ये कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है! श्रावण महीना चल रहा है और जब महादेव अपनी कृपा बरसाते हैं, तो ऐसा होता है. इस देश में ये किसी के साथ भी हो सकता है. चाहे वो एक्टर हो या राजनेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. ये पागलपन है! लोग पॉपुलैरिटी पाने के लिए कुछ भी बोल देते हैं और मेरा तो मौन व्रत और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया.’
जेन-जी ने मुझे अपना मान लिया…
रवि किशन ने आगे कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब स्वाभाविक रूप से हो रहा है. यहां तक कि भाजपा के हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने भी मेरे मीम्स बनाए हैं. मैं पर्सनली इन सभी को फॉलो कर रहा हूं और लाइक भी कर रहा हूं. इससे पहले किसी ने मुझे पहचाना नहीं था. अब वे मुझे और देखना और जानना चाहते हैं. जेन-जी ने मुझे अपना मान लिया है. मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और उनकी क्रिएटिविटी को सलाम करता हूं.प्यार से वे मुझे भगवान रवि, गॉड रवि, आज का ओशो और न जाने क्या-क्या कहते हैं! वे असल लोगों से प्यार करते हैं; वे मेरी कमियों से जुड़ते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि मैं भी उन्हीं में से एक हूं. हर कोई गलतियां करता है, मैं भी करता हूं और मैं उन्हें स्वीकार भी करता हूं. मैं दिल से बोलता हूं और मेरी सच्चाई लोगों को पसंद आ रही है.’