Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mushtaq Khan Funeral Last Rites: कब और कहां होगा मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार? जानें क्या बोले बेटे मोहसिन

Mushtaq Khan Funeral Last Rites: एक्टर मुश्ताक खान के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री हिलाकर रख दी है. अब उनके बेटे मोहसिन खान ने बताया है कि उनके पिता मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा.

Mushtaq Khan Funeral Last Rites: बॉलीवुड, मराठी और टीवी के फेमस एक्टर मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं रहे. बीते दिन यानी 24 सितंबर को एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया. बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों से लेकर टीवी के पॉपुलर सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर मुश्ताक खान ने महज 56 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर मुश्ताक खान के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. अब मुश्ताक खान के फैंस और उनके साथी कलाकार उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर के बेटे मोहसिन खान ने बताया कि उनके पिता मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा.

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने ‘बॉलीवुड क्रॉनिकल’ को दिए इंटरव्यू में अपने पिता के अंतिम संस्कार के बारे में बात की. मोहसिन ने बताया कि उनके पिता मुश्ताक खान के पार्थिव शरीर को जुम्मे यानी शुक्रवार के दिन अंतिम दर्शन के लिए मॉडल टाउन स्थित आवास पर रखा जाएगा, जहां फैंस, उनके को-एक्टर्स और रिश्तेदार उन्हें आखिरी बार देख सकेंगे. इसके बाद मुंबई के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

---विज्ञापन---

10 से 12 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन

पिता के निधन से टूटे मोहसिन खान ने भावुक होते हुए कहा, ‘जो हमारे या पिताजी के चाहने वाले हैं और उन्हें आखिरी बार देखना चाहते हैं, उन लोगों के लिए शुक्रवार (जुम्मे) की नमाज से पहले सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमारे घर ‘कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’, मॉडल टाउन में पापा के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. यह वही घर है, जहां से उनकी और हमारे पूरे परिवार की शुरुआत हुई थी. उनके चाहने वाले वहां आकर उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं.’

इस कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

मोहसिन ने आगे पिता के अंतिम संस्कार को लेकर कहा, ‘घर पर 10 से 12 बजे तक अंतिम दर्शन किया जाएगा. इसके बाद उनके जनाजे की नमाज होगी, जो घर के पास होगी या फिर यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में होगी. जुम्मे की नमाज के बाद उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान ले जाया जाएगा और वहीं पापा को दफन (सुपुर्द-ए-खाक) किया जाएगा.’

First published on: Sep 25, 2026 09:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola