Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Teaser: खौफनाक, खतरनाक, दमदार… ‘धुरंधर 2’ का टीजर कंपाएगा रूह, मिला A सर्टिफिकेट!

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज को तैयार है. फिल्म के टीजर को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल चुका है और इस मूवी के सीक्वल पार्ट का टाइटल भी कंफर्म हो गया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर दिसंबर 5, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने डेढ़ महीने में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है और दर्शकों को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के नए टाइटल का भी खुलासा हो चुका है.

धुरंधर 2 के टीजर को मिला ए सर्टिफिकेट

दरअसल, धुरंधर 2 के टीजर को CBFC की ओर से A सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म का टीजर काफी शानदार है और इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस मूवी के सीक्वल फिल्म का टाइटल धुरंधर द रिवेंज होने वाला है. फिल्म का टीजर धुरंधर के आखिर में दिखाया जाता है, जिसे जल्द ही ऑनलाइन भी रिलीज किया जाएगा.

---विज्ञापन---

धुरंधर में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक भारतीय स्पाई के बारे में है, जो पाकिस्तान जाकर वहां की खबरें भारत को मुहैया कराता है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का रोल किया है और उनके किरदार के अलावा अक्षय खन्ना के रोल को भी लोगों ने खासा पसंद किया है. अक्षय मूवी में रहमान डकैत के रोल में दिखे हैं.

फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस मूवी ने भारत में 880 करोड़ की कमाई कर ली है. यह 2025 की सबसे बड़ी हिट मूवी साबित हुई है. इसके अलावा अब यह सिनेमाघरों में थोड़ी स्लो हो गई है और कम कमाई कर रही है. लेकिन उसके बाद भी कलेक्शन में अच्छा इजाफा हो रहा है. बता दें कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan: आखिर क्यों हुआ Thalapathy Vijay की फिल्म को लेकर बवाल? वजह जानकर आप हो जाएंगे परेशान

First published on: Jan 20, 2026 02:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola