Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan: Thalapathi Vijay की फिल्म को लेकर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, घबराहट के मारे उड़ी मेकर्स की नींद

Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर आज मद्रास हाई कोर्ट आखिरी फैसला सुनाने वाली थी. फिल्म के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को ऑर्डर देते हुए 20 जनवरी को फैसला सुनाने को कहा था. हालांकि अब मद्रास की अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखा है. अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर चीजें साफ नहीं हुई हैं.

Jana Nayagan
Jana Nayagan

Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन जो कि 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. उसको लेकर विवाद चल रहा है. फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है और अभी तक इसकी नई रिलीज डेट भी फाइनल नहीं की गई है. यह मामला फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से जुड़ा है. फिल्म को पहले यूए सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद विवाद खड़ा हो गया. फिल्म पर 9 जनवरी को सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया था और यूए सर्टिफिकेट देने की मांग की थी. हालांकि बाद में सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी. जिसके बाद मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां भी कहा गया कि कोर्ट इसपर कोई फैसला नहीं देगा. साथ ही मद्रास हाई कोर्ट को आदेश दिया गया कि 20 जनवरी तक इस मामले में फैसला सुनाए. वहीं, आज इस पूरे विवाद को लेकर फैसला आ गया है.

कोर्ट ने सुरक्षित रखा अपना फैसला

दरअसल, हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर अपना फैसला सुना दिया है. फिल्म के मेकर्स को अभी भी कोई राहत नहीं मिली है. 20 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने निर्माताओं और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से संबंधित मामले में सुनवाई की. इस दौरान मुख्य न्यायाधीशों की पीठ ने दोनों ही पक्षों के तर्क सुने और कुछ घंटों चली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखा है. अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर चीजें साफ नहीं हुई हैं. कोर्ट का इस मामले में कहना है कि फिल्म जन नायनक की सुनवाई जल्दी नहीं की जा सकती. क्योंकि दूसरे केसों की सुनवाई पहले होनी है और उसके बाद ही जन नायकन के मामले पर सुनवाई शुरू की जाएगी. हालांकि फिल्म से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी.

---विज्ञापन---

विजय की आखिरी फिल्म पर लटकी तलवार

इस सुनवाई के कारण विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का भविष्य अधर में अटका हुआ है. क्योंकि एक्टर ने हाल ही में फिल्म के एक इवेंट पर ऐलान किया था कि वह एक्टिंग से संन्यास ले रहे हैं और उसके बाद वह अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देंगे. बता दें कि फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ शिकायतों के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी. वहीं, अब देखना होगा कि फिल्म की अगली सुनवाई में मद्रास कोर्ट क्या फैसला सुनाती है.

यह भी पढ़ें- Jawan के डायरेक्टर Atlee और Priya फिर बनने वाले हैं पेरेंट्स, कपल ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2026 01:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो