Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ के फैंस को मिला सरप्राइज, रिलीज किया भव्य पोस्टर

'रामायण: पार्ट 1' के मेक्रस ने दर्शकों को दिया बड़ा सरप्राइज रिलीज किया फिल्म का भव्य पोस्ट और फिल्म का पहला गाना.

Ramayana
'रामायणा' का पोस्टर रिलीज

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ जाता है. अब गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म का मोस्ट अवेटेड ‘सिया राम’ पोस्टर सामने आ गया है. इसके साथ ही फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है.

सामने आया ‘सिया राम’ का भव्य पोस्टर

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मेकर्स ने भगवान राम और माता सीता के रूप में रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नया पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में दोनों का बेहद शांत और दिव्य रूप देखने को मिल रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. खासकर माता सीता के रूप में साई पल्लवी का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

साई पल्लवी के सागदी भरे अंदाज ने जीता दिल

फिल्म की कास्टिंग को लेकर पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हुई थीं. कुछ लोगों ने साई पल्लवी को सीता के रोल में पसंद नहीं किया था. हालांकि, अब सामने आए पोस्टर में उनका सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत रहा है. वहीं, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है.

आज रिलीज हुआ ‘जय जय राम’

पोस्टर के साथ फिल्म के पहले गाने का इंतजार भी खत्म हो गया है. मेकर्स के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘जय जय राम’ की झलक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी. बताया गया है कि सुबह 7.30 बजे ‘सिया राम’ पोस्टर रिवील किया गया और इसके बाद फिल्म के पहले म्यूजिकल ऑफरिंग ‘जय जय राम’ को रिलीज करने की तैयारी है.

गाने के लिए जुड़े कई बड़े नाम

इस गाने को खास बनाने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम साथ आए हैं. ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान ने इसका म्यूजिक तैयार किया है, जबकि इसके बोल मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने को अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अब ‘जय जय राम’ के जरिए फिल्म का म्यूजिक दर्शकों पर कितना असर छोड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

First published on: Sep 14, 2026 09:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola