Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ा ऐलान, जियोहॉटस्टार से हुई खास साझेदारी

Ramayana: नमित मल्होत्रा की 'रामायण' ने जियोहॉटस्टार के साथ डिजिटल पार्टनरशिप कर ली है. थिएटर रिलीज के बाद दर्शक इस भव्य फिल्म को जियोहॉटस्टार पर ऑन-डिमांड खरीदकर देख सकेंगे. फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ramayana part 1 jiohotstar partnership
ramayana part 1 jiohotstar partnership

Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ (Ramayana: Part 1) को लेकर एक और बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म के मेकर्स ने जियोहॉटस्टार (JioHotstar) के साथ एक धमाकेदार पार्टनरशिप की है, जिसके तहत थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद यह एपिक फिल्म सीधे आपके घर और फोन की स्क्रीन पर भी दस्तक देगी. जियोहॉटस्टार पर पहली बार ‘पे-पर-व्यू’ (Pay-Per-View) मॉडल के जरिए दर्शक इस मास्टरपीस का लुत्फ उठा सकेंगे.

जियोहॉटस्टार के साथ हुई बड़ी डिजिटल पार्टनरशिप

प्राइम फोकस स्टूडियोज और जियोहॉटस्टार ने हाथ मिला लिया है, ताकि भारत के इस सबसे बड़े महाकाव्य को सिनेमाघरों के बाद देश के कोने-कोने तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाया जा सके. जियोहॉटस्टार अपनी बेहतरीन तकनीक और व्यापक पहुंच के जरिए इसे हर डिवाइस पर उपलब्ध कराएगा.

---विज्ञापन---

पहली बार आएगा पे-पर-व्यू का शानदार ऑप्शन

यह पहली बार होगा जब जियोहॉटस्टार अपने प्लेटफॉर्म पर ‘पे-पर-व्यू’ यानी विशेष ऑन-डिमांड खरीद विकल्प लेकर आ रहा है. थिएटर रन पूरा होने के बाद दर्शक अलग से इस फिल्म को खरीदकर अपने घर पर ही बेहतरीन क्वालिटी में एन्जॉय कर सकेंगे.

नीता अंबानी और नमित मल्होत्रा का विजन

जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि रामायण हमारी सभ्यता की महान धरोहर है और इस भव्य प्रस्तुति के जरिए नई पीढ़ी को कर्तव्य व प्रेम के मूल्यों से परिचित कराया जाएगा. वहीं निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि थिएटर्स के बुनियादी ढांचे की सीमाओं को पार करते हुए हर भारतीय तक फिल्म पहुंचाने के लिए जियोहॉटस्टार सबसे परफेक्ट पार्टनर है.

---विज्ञापन---

ग्लोबल लेवल की तकनीक और लीजेंड्री क्रू

DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के सहयोग से बन रही इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसका म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और लीजेंड्री हंस जिमर ने तैयार किया है, जबकि एक्शन कोरियोग्राफी टेरी नॉटरी और गाय नॉरिस ने संभाली है.

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 5 नवंबर 2026 (दिवाली) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में IMAX 3D फॉर्मेट के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) लीड रोल में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 10:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो