Teja Sajja: ‘हनुमैन’ (HanuMan) जैसी शानदार फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) को लेकर एक बहुत बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 साल के तेजा जल्द ही अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं और दिसंबर 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. खास बात यह है कि उनकी होने वाली दुल्हन का ग्लैमर वर्ल्ड से कोई ताल्लुक नहीं है, बल्कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.
दिसंबर 2026 में घोड़ी चढ़ सकते हैं तेजा सज्जा
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ को होस्ट कर रहे तेजा सज्जा इसी साल नवंबर में सगाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं और दिसंबर में उनकी शादी हो सकती है. हालांकि एक्टर की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.
उदयपुर में होगी इंटीमेट और प्राइवेट वेडिंग
शादी के जश्न को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए उदयपुर को चुना गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक बहुत ही प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी होगी, जिसमें केवल परिवार के चुनिंदा लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
कौन है तेजा की होने वाली दुल्हन?
यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से अरेंज्ड तरीके से हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो तेजा की होने वाली पार्टनर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री या सिनेमा की दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.
फिलहाल एक्टर की तरफ से चुप्पी बरकरार
जब तक खुद तेजा सज्जा अपनी शादी या सगाई को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं करते, तब तक ये सारी डिटेल्स केवल कयासों और मीडिया रिपोर्ट्स पर ही आधारित हैं. एक्टर ने अभी तक इन खबरों पर ना तो हां कहा है और ना ही इनकार किया है.
अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘जय हनुमान’ को लेकर है चर्चा
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजा अपनी साल 2024 की सुपरहिट फिल्म ‘हनुमैन’ के सीक्वल ‘जय हनुमान’ की तैयारी में बिजी हैं. प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे, जबकि ओरिजिनल ‘हनुमैन’ ने नेशनल अवॉर्ड्स समेत बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे.