Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ ने धुआं-धुआं कर दिया बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन 300 करोड़ पार पहुंची कमाई, जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

Jailer 2 Box Office Collection Day 7
Jailer 2 Box Office Collection Day 7

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती नजर आ रही है. रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है.

सातवें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, सातवें दिन अब तक, ‘जेलर 2’ ने 24.35 करोड़ की नेट कमाई की है. फिल्म ने तमिल में 16.56 करोड़, तेलुगु में 5.39 करोड़ और हिंदी में 2.40 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 367.18 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 313.40 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का अंतिम कलेक्शन अभी आना बाकी है.

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ और ‘टॉक्सिक’ से आगे निकली ‘जेलर 2’

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का आधिकारिक सीक्वल है. फिल्म ने भारत में महज 7 दिनों के भीतर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ये 2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है. इसने हालिया रिलीज फिल्मों ‘पेद्दी’ और ‘टॉक्सिक’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

जेलर 2 के बारे में

बात करें फिल्म की तो इसके जरिए रजनीकांत एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापस लौटे हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं, जबकि मोहनलाल, शिवा राजकुमार और ऋतिक रोशन का इसमें धमाकेदार कैमियो देखने को मिला है. अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की असली जान है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 09:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो