Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

सेंसर बोर्ड से पास हुई आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’, जानें रिलीज डेट और रनटाइम

Ayushmann Khurrana Udta Teer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है, साथ ही भारतीय नक्शे से जुड़े एक सीन को हटाने के निर्देश भी दिए हैं.

udta teer cbfc certification
udta teer cbfc certification

Ayushmann Khurrana Udta Teer: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की स्टार कास्ट से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म अपनी यूनिक कहानी को लेकर पहले ही इंटरनेट पर छाई हुई है. रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इसे UA 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, लेकिन कुछ खास बदलावों और इसके रनटाइम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

सेंसर बोर्ड ने पास की फिल्म, मिला UA 13+ सर्टिफिकेट

मेकर्स की यह फिल्म 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म की कहानी और थीम को देखते हुए इसे UA 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, जिससे फैमिली ऑडियंस भी इसे आसानी से देख सकेगी.

---विज्ञापन---

भारतीय नक्शे पर खून वाले सीन को हटाने के निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक अहम सीन पर आपत्ति जताई जिसमें इंडियन मैप पर खून के छींटे दिखाए गए थे. मेकर्स ने CBFC के आदेश पर उस सीन को हटा दिया है और उस गैप को भरने के लिए पिछले शॉट को थोड़ा लंबा किया है.

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के डिस्क्लेमर हुए ऐड

फिल्म के कुल 5 सीन्स में मेकर्स को एंटी-स्मोकिंग डिसक्लेमर जोड़ने को कहा गया है. इसके अलावा, शराब पीने वाले एक अन्य सीन में भी नियमों के तहत एंटी-लिकर वॉर्निंग डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म का फाइनल रनटाइम?’

सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के बाद फिल्म की कुल लंबाई 137.41 मिनट यानी 2 घंटे 17 मिनट और 31 सेकंड तय की गई है. यानी आपको अपनी थिएटर प्लानिंग इसी हिसाब से सेट करनी होगी.

दमदार स्टारकास्ट और मुकुल देव की आखिरी फिल्म

आकाश कौशिस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म इसलिए भी इमोशनल है क्योंकि इसमें दिवंगत अभिनेता मुकुल देव आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, जिनका मई 2025 में निधन हो गया था.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 09:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो